Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार
  • प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, जनसहभागिता से तेज होगा ग्रामीण विकास-मंत्री
  • अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद
  • नई दिल्ली में ‘मातृ संस्कार समागम’ आयोजित, मातृशक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन
  • मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ, आमजन को मिलेगा सरल व समयबद्ध न्याय
  • जेवर से विकास की नई उड़ान: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य शुभारंभ
  • राज्यपाल का पौड़ी में सेवा और संकल्प का संदेश: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, आधुनिक शिक्षा और खेलों में उत्कृष्टता
  • दून कैपिटल, दून सुपर जाइंट, दून डेयरडेविल व दून सुपरकिंग सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • भिटौलीः पहाड़ की बेटियों तक पहुंचता मायके का स्नेह
Saturday, March 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » “जूनियर के अंडर में सीनियर”, भाजपा के नए सियासी ट्रेंड
राजनीति

“जूनियर के अंडर में सीनियर”, भाजपा के नए सियासी ट्रेंड

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarDecember 31, 2023No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

भाजपा के नए सियासी ट्रेंड में कई जूनियर नेता अपने सीनियरों से बड़ी कुर्सियों पर बैठ रहे हैं। ‌इसकी शुरुआत साल 2021 में उत्तराखंड से हुई थी। जब पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की कमान दे दी थी। अब भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में यही किया है। इन राज्यों में भाजपा ने नया सियासी प्रयोग करते हुए जूनियर को मुख्यमंत्री बनाया और कई सीनियर नेताओं को मंत्री बनाया है । मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, गोविन्द सिंह राजपूत, राकेश सिंह मंत्री बनाया गया है। ऐसे ही राजस्थान में हुआ। शनिवार को राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। लेकिन इन राज्यों में भाजपा ने नया सियासी प्रयोग करते हुए जूनियर को मुख्यमंत्री बनाया और सीनियर कई नेताओं को मंत्री बनाया। हालांकि भाजपा का यह नया सियासी ट्रेंड उत्तराखंड से शुरू हुआ था। पुष्कर सिंह धामी कभी मंत्री भी नहीं बने थे कि पार्टी आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया था। ‌उस समय राज्य में कई वरिष्ठ नेता थे जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। लेकिन पार्टी के फैसले के आगे सभी चुप रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि हाल के वर्षों में भाजपा देश को यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में छोटा सा छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। इसी महीने दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही प्रयोग करते हुए जूनियर नेताओं को मुख्यमंत्री पद की कमान दे दी और सीनियरों को मंत्री बनाया गया। रमन सिंह, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान सीएम की रेस से बाहर हो गए। मध्य प्रदेश में कई ऐसे दिग्गज नेता थे जो मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे थे लेकिन भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए जूनियर नेता को मुख्यमंत्री पद की कमान दे दी। कई सीनियर नेताओं को जूनियर मुख्यमंत्री के अंडर में मंत्री बनाया गया। मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, गोविन्द सिंह राजपूत, राकेश सिंह मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश सिंह मुख्यमंत्री बनने की रेस में थे। वह‌ीं नौ बार के विधायक गोपाल भार्गव शिवराज सरकार के उन 10 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें नई सरकार में जगह नहीं मिली है। मंत्रियों के नाम दिल्ली में तय हुए हैं। कैबिनेट के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकेत साफ है- भाजपा अब ट्रेडिशनल पॉलिटिक्स से आगे की ओर बढ़ रही है। सिर्फ सीनियॉरिटी से काम नहीं चलेगा और न ही जूनियर को छोटा समझा जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव प्रचार में यह कहकर अपनी ‘भावनाएं’ बता दी थीं। पद और कद के हिसाब से वे मुख्यमंत्री के पद के स्वाभाविक दावेदार थे। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ल के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा विजयवर्गीय की नई जिम्मेदारी को लेकर ही हो रही थी, क्योंकि यह भी सवाल उठ रहा था क्या वे राजनीति में अपने से जूनियर मोहन यादव की टीम में काम करेंगे? पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाकर मैसेज दिया कि कद की बजाय पार्टी की जरूरत के मुताबिक ही काम दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री रहे और अब मोहन सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ भी यही हुआ। ऐसे ही छत्तीसगढ में भी कई दावेदार थे जिनमें खुद रमन सिंह के अलावा अरुण साव,ओपी चौधरी और रेणुका सिंह के नाम शामिल था। लेकिन भाजपा हाईकमान ने आखिरकार विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा अटकलें शुरू हो गई थी। वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, गजेंद्र शेखावत और बाबा बालक नाथ सहित कई नेताओं का नाम सबसे आगे चल रहा था वहीं अर्जुनराम मेघवाल, सीपी जोशी, अश्वनी वैष्णव के नामों की भी चर्चा थी । सबसे ज्यादा चौंकाने वाला का नाम राजस्थान में भजन लाल शर्मा का रहा। बदलना शर्मा पहली बार जयपुर के सांगानेर से विधायक बने हैं। पार्टी ने राजस्थान की कमान भजनलाल शर्मा को सौंप दी । छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर भाजपा ने राजस्थान में भी चौंकाते हुए नए नवेले विधायक भजन लाल को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री घोषित कर दिया। दूर-दूर तक किसी को इस नाम का कोई अंदाजा नहीं था। भाजपा की पूर्व सांसद दीया कुमारी के साथ प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया है। शनिवार को राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल नहीं हुईं। भाजपा के इस सियासी दांव को समझने के लिए आपको छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान तीनों राज्‍यों पर ध्‍यान देना होगा। इन तीनों राज्‍यों में अलग-अलग जाति के सीएम का चुनाव करके बीजेपी ने जातिगत समीकरण साधने का पूरा प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी और एमपी में ओबासी को सीएम बनाने के बाद ब्राह्मण चेहरे को सीएम बनाकर एक सर्किल को पूरा करने का प्रयास किया गया है। तीनों राज्यों में पार्टी को ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो कुछ नया सोच सके। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा की छवि निर्विवाद पदाधिकारी की है कि जो हमेशा हर परिस्थित में पार्टी के लिए मोर्च पर डटे रहे हैं। इसके अलावा यह तीनों मुख्यमंत्री छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और उसके बाद आरएसएस में सक्रिय रहे हैं। फिर पार्टी में भी पद पर रहे हैं। ऐसे तीनों राज्यों में यह मुख्यमंत्री पार्टी और संघ की पसंद बने। खैर, फिलहाल लोकसभा चुनाव से पहले देश में राम मंदिर की धूम मची है। पूरे देश को राम मय करने की योजना है। करना ही चाहिए। साढ़े चार सौ साल के संघर्ष के बाद अब मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। देश अपने राम के वापस अयोध्या लौटने और मंदिर में विराजने की प्रतीक्षा में है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। यह निश्चित ही एक ऐतिहासिक पल होगा।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी

December 22, 2025
Read More

श्री दुष्यंत कुमार गौतम, जो भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव हैं, से शिष्टाचार भेंट की

October 31, 2025
Read More

युवा मुख्यमंत्री धामी से प्रेरित होकर युवाओं ने लगाई सरकार की योजनाओं पर मुहर

September 28, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार

March 28, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
देहरादून

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार

March 28, 2026 देहरादून

’भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने आज देहरादून के नथुवावाला…

Read More

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

March 28, 2026

हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, जनसहभागिता से तेज होगा ग्रामीण विकास-मंत्री

March 28, 2026

अभियुक्तों के कब्जे से 3356 कैसिनो क्वाइन, 26 ताश की गड्डी, रू0 1,37,600 रू0 नगद तथा विभिन्न ब्रान्ड की शराब की बोतले बरामद

March 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार

March 28, 2026

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

March 28, 2026

हर गांव तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, जनसहभागिता से तेज होगा ग्रामीण विकास-मंत्री

March 28, 2026
Most Popular

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांसद निधि से 19.85 लाख के बजट से नवर्निमित शिक्षण कक्ष – केशव सभागार

March 28, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.