Author: Pahad ki Khabar

AI रणनीति के बीच Salesforce में फिर छंटनी, Tableau, Trailhead और Community समेत कई विभागों के कर्मचारी प्रभावित सैन फ्रांसिस्को। वैश्विक क्लाउड सॉफ्टवेयर कंपनी Salesforce ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने Tableau, Trailhead, Community, Events, Marketing Cloud और Industries Cloud सहित कई विभागों में कर्मचारियों की संख्या घटाई है। वर्ष 2026 में यह Salesforce की तीसरी छंटनी बताई जा रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक प्रभावित कर्मचारियों की संख्या या छंटनी के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई कर्मचारियों ने…

Read More

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) के नॉर्थ ज़ोन का डायरेक्टर (एजुकेशन) चुना गया है। वह वर्ष 2026 से 2028 तक इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, क्लीनिकल प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सौंपी गई है। अपने नए पद पर डॉ. गर्ग उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग और वैज्ञानिक शोध आधारित ब्रेस्ट कैंसर उपचार को बढ़ावा देने की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं सहित क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सड़क संपर्क को मजबूत करने, विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने राज्य के आधारभूत ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया।

Read More

उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सचिव सी. रविशंकर की ओर से जारी आदेश के तहत वन मुख्यालय, विभिन्न वन वृत्तों और फील्ड इकाइयों में कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस कदम का उद्देश्य वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है। फेरबदल के तहत प्रमुख वन संरक्षक स्तर से लेकर डीएफओ स्तर तक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चकराता, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, मसूरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अन्य वन प्रभागों…

Read More

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स, YSM, SM, VSM ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय कैडेट कोर के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा संगठन की आधुनिक एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं…

Read More

कोतवाली डोईवाला एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद, अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल, जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेंत्रों मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के…

Read More

एसएसपी दून की सख्ती भू- माफियाओं पर पड़ रही भारी, भूमि विक्रय के नाम लाखो की धोखाधड़ी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों तैयार कर एक व्यक्ति से की थी 65 लाख रु० की धोखाधडी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में भूमि धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली सहसपुर पर वादी डा0 शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमेश चन्द्र तिवारी निवासी हरर्बटपुर विकासनगर जनपद देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र विपक्षी…

Read More

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🌹 भारत की पूर्व विदेश मंत्री, प्रखर वक्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा का भाव सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। “मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूँ, लौटकर आऊँगी, कूच से क्यों डरूँ।” विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕊️

Read More

उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार सुबह कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी, जबकि कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। Tags: #Uttarakhand #HeavyRainAlert…

Read More

मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक कण मिलने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने केंद्र सरकार से ठोस कार्ययोजना पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक के पानी, मिट्टी, हवा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि माइक्रोप्लास्टिक की सैंपलिंग और विश्लेषण के लिए एक समान मानक विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। NGT ने इस दिशा में हो रही प्रगति और आगे की कार्ययोजना का…

Read More