उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के नालूपानी क्षेत्र में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड के पास दुर्बिल क्षेत्र में लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण यातायात ठप हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मार्ग को सुचारु करने में जुटी हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Author: Pahad ki Khabar
आसन नदी में जलस्तर बढ़ने और बहाव के साथ भारी मात्रा में कूड़ा-करकट व घास आने से ट्रैश रैक पूरी तरह जाम हो गई है। इसके चलते पावर चैनल में पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए गुरुवार सुबह 8:15 बजे पांच लंबे सायरन बजाकर आसन बैराज, ढालीपुर के गेट खोल दिए गए। बैराज से करीब 39,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में लगभग तीन घंटे तक छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान यमुना नदी और उसके किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि के…
चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास अचानक मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर प्रतीक्षा करें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
प्रदेश के संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत महामहिम डॉ. सुरेन्द्र थापा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्कृत के बढ़ते वैश्विक महत्व को रेखांकित करते हुए भारत और नेपाल के मध्य गहन शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया, ताकि संस्कृत के क्षेत्र में अनुसंधान, विद्वत्ता तथा शैक्षिक अवसरों को नई गति प्रदान की जा सके। सचिव, संस्कृत शिक्षा ने बताया कि इस दौरान नेपाल के कार्यवाहक राजदूत महामहिम डॉ. सुरेन्द्र थापा ने संस्कृत के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि…
सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऊधम सिंह नगर के सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान सौरभ बहुगुणा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य पूरा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ.…
राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य श्री प्रमोद नारायण ने किया लखवाड़ एवं व्यासी परियोजनाओं का निरीक्षण भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य नीति एवं अनुसंधान श्री प्रमोद नारायण ने यूजेवीएन लिमिटेड की यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना तथा परिचालनाधीन 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना का विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, बांध सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं परियोजनाओं के सुरक्षित संचालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान श्री प्रमोद…
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार, 114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित विकास से जुड़े करीब 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लैण्ड पूलिंग योजना, पर्यटन अवसंरचना, होटल, औद्योगिक भवन, रिटेल आउटलेट, प्रोफेशनल ऑफिस, आश्रम, हॉस्टल…
कोतवाली नगर; ढोल बजाकर खोली अपराधी की पोल, वांछित/ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के एसएसपी देहरादून सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-234/2026, धारा 3(5), 109(1), 115(2), 191(2), 351(3) एवं…
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 05 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार दिनांक 03/08/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि बोरा हॉस्पिटल के पास प्रेम नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे , जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों के चोटिल…
