Author: Pahad ki Khabar

देहरादून। शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने एसजीआरआर ग्रुप से कुमाऊं मंडल में शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों का विस्तार करने का सुझाव देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हर संभव सहयोग करेगी। वहीं, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Read More

कोतवाली पटेलनगर नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से नाबालिक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द बंजारावाला पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिक बहन घर से बिना बताये चली गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 211/2026 धारा-137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिक की बरामदगी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का अत्यंत प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण…

Read More

अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, 03 से 16 अगस्त तक होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के लिए भी ₹10 हजार का पुरस्कार, एआई से बने डिज़ाइन नहीं होंगे मान्य https://mddaonline.in/index.php/mascot-competition/ देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपनी अलग और सशक्त पहचान विकसित करने की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। पहली बार एमडीडीए जनता की भागीदारी से अपना आधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) और स्लोगन चुनने जा रहा है। इसके लिए “मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026” का आयोजन 3 अगस्त से 16 अगस्त तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कालेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका। सजग इंडिया के 15 वर्ष के जन आंदोलन को मिली राष्ट्रीय पहचान – ललित जोशी नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का जनआंदोलन शुरू, देहरादून के सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने भाग लिया।…

Read More

नई टिहरी : बीजेपी सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ और प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रतापनगर विधानसभा के विभिन्न गाँवो का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों की समस्याओं को भी सुना. CA राजेश्वर पैन्यूली ने प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के मंदार गांव में माँ भराड़ी देवी के दर्शन कर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद नानवा गांव में शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए कथा का श्रवण किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सावन का पावन महीना चल…

Read More

कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश क्षेत्र के समस्त पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं एलपीजी की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित…

Read More

हरिद्वार 01अगस्त, 2026 गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से अधिक आबादी…

Read More

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। अल्मोड़ा निवासी गर्विता देशभर से चुने गए पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स में शामिल हैं और समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। गर्विता एनसीसी की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आपदा संवेदनशील राज्य में प्रशिक्षित युवाओं का मजबूत नेटवर्क राहत और…

Read More

अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में “समाधान दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का…

Read More