देहरादून, 1 नवंबर। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 सालावाला स्थित गंगा ग्रीन वैली में ₹181.74 लाख की लागत से आंतरिक मार्गों और नालियों का निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होने वाले इन विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रवासियों को इनका लाभ मिल…
Author: Pahad ki Khabar
श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की अराजकता के विरुद्ध आज श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में उमड़ा विशाल जनसैलाब स्पष्ट संदेश दे रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है। श्रीनगर में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों, विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार नकारात्मक राजनीति के माध्यम से प्रदेश के माहौल को प्रभावित करने का…
अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही शहीद केसरी चंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳 माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए आपका अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। मातृभूमि की रक्षा और देश की आजादी के लिए समर्पित आपका जीवन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता रहेगा। आपका त्याग, शौर्य और बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। #शहीदकेसरीचंद #KesariChandJayanti #Uttarakhand #FreedomFighter #राष्ट्रभक्ति
देहरादून। परेड ग्राउंड में तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘श्रोत महोत्सव-2026’ में गीता धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्ध हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लोक संस्कृति की विविध छटाओं को करीब से देखा। गीता धामी ने महोत्सव में स्थानीय कारीगरों की कलात्मक प्रतिभा, पारंपरिक उत्पादों और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने भारतीय लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की…
फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से जा रहे थे दोनों युवक, पुलिस की चेकिंग के दौरान भागने और फायरिंग करने का आरोप देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि बाइक सवार चेकिंग पॉइंट पर रुकने के बजाय बुडपुर की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस के अनुसार, पीछा किए जाने के दौरान…
स्वीकृत मानचित्रों से विचलन और बिना अनुमति सात दुकानों के निर्माण का मामला, बंशीधर तिवारी बोले—नियोजित विकास से समझौता नहीं देहरादून, 31 अक्टूबर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र और सहस्त्रधारा रोड पर तीन निर्माणों को सील कर दिया। इनमें स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर भवन निर्माण करने और बिना मानचित्र स्वीकृति के सात दुकानों का निर्माण करने के मामले शामिल हैं। प्राधिकरण ने संबंधित मामलों में नियमानुसार वाद योजित करने के बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। एमडीडीए के अनुसार, धौरण रोड स्थित…
नवंबर तक बकाया वेतन भुगतान के निर्देश, कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में मांगों पर बनी सहमति देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर परिवहन निगम के अधिकारियों और रोडवेज कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और लंबित वेतन भुगतान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को नवंबर माह तक कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश…
गढ़ी कैंट में गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 का आयोजन, कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित देहरादून, 31 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में वीर गोर्खा कल्याण समिति की ओर से आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महोत्सव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गोर्खाली समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया। महोत्सव में गोर्खाली समाज…
स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर; रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत वृद्धि का किया उल्लेख देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में अखिल गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित उत्तराखंड कौथिक-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है। लोकभाषाएं, लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मेले और पर्व हमारी गौरवशाली विरासत के अभिन्न अंग हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी…
क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से हराया, बास्केटबॉल के बालक और बालिका दोनों वर्गों में भी दर्ज की जीत देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न विभागों की टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज का दबदबा रहा। टीम ने क्रिकेट के बालिका वर्ग और बास्केटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीम विजेता…
