
देहरादून। परेड ग्राउंड में तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘श्रोत महोत्सव-2026’ में गीता धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्ध हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लोक संस्कृति की विविध छटाओं को करीब से देखा।
गीता धामी ने महोत्सव में स्थानीय कारीगरों की कलात्मक प्रतिभा, पारंपरिक उत्पादों और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने भारतीय लोक परंपराओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में तारा जोशी फाउंडेशन के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए सभी आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#GeetaDhami #ShrotMahotsav2026 #Dehradun #UttarakhandCulture #Handicrafts




