क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से हराया, बास्केटबॉल के बालक और बालिका दोनों वर्गों में भी दर्ज की जीत
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न विभागों की टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज का दबदबा रहा। टीम ने क्रिकेट के बालिका वर्ग और बास्केटबॉल के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीम विजेता बनीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक की पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
क्रिकेट के बालिका वर्ग के फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्सिंग की टीम को 50 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में नर्सिंग की टीम छह विकेट खोकर 35 रन ही बना सकी। मैनेजमेंट ने 15 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने वाली भावना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में मैनेजमेंट ने नर्सिंग को कड़े मुकाबले में 10-9 से हराया। वहीं, बालक वर्ग के फाइनल में मैनेजमेंट ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 16-15 से शिकस्त देकर खिताब जीता।
वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 15-14 और 15-3 से हराकर जीत दर्ज की। बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर ने शानदार वापसी करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 18-21, 21-18 और 15-7 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर खेलोत्सव-2026 के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Tags: #SGRRUniversity #SportsFest2026 #Dehradun #Cricket #Basketball #Volleyball #UttarakhandNews




