देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने कहा कि ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष कर शास्त्री जी ने देश के अन्नदाताओं और वीर जवानों के सम्मान को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उन्होंने शास्त्री जी के सरल जीवन, उच्च आदर्शों और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।




