
देहरादून, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, संवाद और समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ‘शिक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की मेजबानी एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच अधिक स्पष्टता विकसित करना तथा शिक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं और समस्याओं पर विशेषज्ञों के माध्यम से समाधान की दिशा तलाशना है। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में ऑफलाइन शामिल हो सकते हैं, जबकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी एवं अभिभावक इसे ‘एडिफाई दून’ यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।
‘शिक्षा पे चर्चा’ में शिक्षाविदों, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। विशेषज्ञ विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, भावनात्मक विकास, अभिभावक-विद्यार्थी संबंधों और बदलते शिक्षा परिवेश से जुड़े विषयों पर अपने विचार एवं व्यावहारिक सुझाव साझा करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपनी समस्याएं विशेषज्ञों के सामने रखने तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाधान के नए रास्ते समझने का अवसर मिल रहा है। होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे संवादों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के बीच बेहतर समझ और सहयोग विकसित करना है।
#ShikshaPeCharcha #NationalEducationPolicy #Education #Dehradun #Uttarakhand




