शन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सख्त कार्रवाई की है। विद्युत वितरण खंड (उत्तर), देहरादून में उपनल के माध्यम से कार्यरत मीटर रीडर राजेन्द्र सिंह रावत को विभागीय सेवाओं से कार्यमुक्त कर उपनल को वापस कर दिया गया है।
विभाग को संबंधित मीटर रीडर के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी देने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता स्तर पर गठित जांच समितियों ने भी प्रकरण की पड़ताल की। जांच में संबंधित कर्मचारी के अनुचित आचरण और उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि हुई।
जांच आख्या के आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रकरण उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) को भेजा गया। इसके बाद राजेन्द्र सिंह रावत को विद्युत वितरण खंड की विभागीय सेवाओं से कार्यमुक्त कर उपनल को वापस कर दिया गया।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता, अनावश्यक दबाव अथवा अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायतें मिलने पर निष्पक्ष जांच कर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी अनुचित व्यवहार करता है, अभद्रता करता है अथवा अवैध धनराशि की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिशासी अभियंता या उच्चाधिकारियों को दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Tags: #UPCL #Dehradun #Uttarakhand #ElectricityDepartment #ConsumerRights




