घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया है। प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री भी भेजी जा रही है।
उन्होंने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत प्रदान करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी के सकुशल होने और प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने की शक्ति मिलने की कामना की।
Tags: #PushkarSinghDhami #Uttarkashi #Pawani #Uttarakhand #FireIncident




