धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने बताया कि सर्वसम्मति से 8, 9 और 10 जनवरी 2027 को द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कथा आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना, आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करना तथा समाज में धार्मिक चेतना और आपसी एकजुटता को बढ़ावा देना है।
धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए कथा आयोजन को व्यापक स्वरूप देने पर जोर दिया गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग और बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में शेखरानंद बिजल्वाण, लाखोराम बिजल्वाण, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, वैभव खण्डूडी, आशीष नौटियाल, रामप्रसाद नौटियाल, कुंदन लाल बिजल्वाण, मुनी नौटियाल, प्रीती नौटियाल, सरिता भट्ट, जगमोहन सजवाण, महेशचंद्र बिजल्वाण, महेश चंद्र गैरोला, सीताराम सिंह सजवाण, ओमप्रकाश बिजल्वाण, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारीलाल बिजल्वाण, एम.एस. सजवाण, मदन सिंह सजवाण और प्रशांत नौटियाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags: #GhantakarnaDevta #Uttarakhand #Dehradun #TehriGarhwal #ReligiousTradition




