देहरादून, 24 नवंबर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता की ओर से निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के किशन नगर चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन दर्शन के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन दर्शन ऐसे समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान, अवसर और अधिकार प्राप्त हों।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संत रविदास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण, सम्मान और उत्थान सुनिश्चित हो तथा विकास की मुख्यधारा में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर और योजनाओं का लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और समानता की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, विधानसभा प्रभारी विनय गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags: #GaneshJoshi #SantRavidasJayanti #SamrastaSankalpYatra #UttarakhandBJP #Dehradun




