पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए सरकार समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके विचार लोक कल्याण और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।




