Author: Pahad ki Khabar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और आपदा प्रभावित लोगों के लिए करीब ₹6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। अल्मोड़ा के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के ऊपर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹2.90 करोड़, रुद्रप्रयाग में ईष्ट देवी राजराजेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹20 लाख, चम्पावत में कालीगूंठ-पूर्णागिरी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹66.74 लाख और बागेश्वर में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹2.40 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा चमोली में आपदा में मृत 16 लोगों के आश्रितों के लिए ₹16 लाख और…

Read More

हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखण्ड की झलक दिखाई दी। उत्तराखण्ड की फिल्म नीति से दक्षिण के फिल्म निर्माता काफी प्रभावित दिखाई दिए। चेन्नई के बाद हैदराबाद के आयोजनों में भी उत्तराखण्ड फिल्म नीति की व्यापक सराहना हुई है। हैदराबाद के कॉन्क्लेव में विभिन्न राज्यों के साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। एग्जिबिटर्स में प्रसार भारती वेब्स ओटीटी, उत्तराखण्ड एफडीसी, महाराष्ट्र सीडीसी शामिल थे। नेटवर्किंग एवं वीडियो प्रजेंटेशन के बाद फिल्म निर्माताओं और प्रतिनिधियों के बीच आपसी विचार-विमर्श भी हुआ। इस इवेंट में हैदराबाद स्थित ज़्यादातर…

Read More

देहरादून, 10 सितंबर 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अनाधिकृत भू-विन्यास और बिना स्वीकृति विकास कार्यों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम गड़ूल, सूर्यधार, रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 150 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के किए गए भू-विन्यास, सड़क निर्माण और सीमांकन के मामले में प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अनुसार, संबंधित स्थल पर विशाल मनवाल एवं श्री कोठारी द्वारा आवश्यक तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना भू-विन्यास संबंधी कार्य किए जाने का मामला सामने आया था। स्थल निरीक्षण में बड़े भू-भाग पर अनाधिकृत विकास कार्य पाए गए। इसके बाद उत्तराखंड…

Read More

देहरादून। भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंध अकादमी (ICAR-NAARM), हैदराबाद और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के संयुक्त तत्वावधान में RUTAG 2.0 के तहत स्टेकहोल्डर कन्वर्जेन्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी समाधानों को किसानों तक पहुंचाना और कृषि क्षेत्र की समस्याओं के तकनीकी समाधान पर मंथन करना रहा। कार्यक्रम में देशभर के वैज्ञानिकों, किसानों, FPO, NGO और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए तकनीक के माध्यम से उनके समाधान की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि UCOST के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि किसानों…

Read More

गायन, गिटार, मिमिकरी और मनोरंजक प्रस्तुतियों से छात्रों ने बिखेरा हुनर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को 93.5 रेड एफएम के सहयोग से ‘कॉलेज के टशनबाज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फन, मस्ती और प्रतिभाओं से भरपूर इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गायन, गिटार प्ले, मिमिकरी सहित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। युवाओं की जोशीली प्रस्तुतियों पर ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला…

Read More

रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित यह सम्मेलन पंजाबी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

Read More

हरिद्वार, 10 सितंबर 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ रोड़ी-बेलवाला, रोशनाबाद, कनखल, दक्षद्वीप, बैरागी कैंप और सीसीआर टावर क्षेत्र में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर बाधाओं का तत्काल समाधान करने और कार्यदायी संस्थाओं…

Read More

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना देहरादून, 10 सितंबर 2026। जरूरतमंद और वंचित बच्चों को सुरक्षित आवास, शिक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की पहल अब धरातल पर आकार ले रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में बच्चों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसमें मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्रावास में करीब 100 बच्चों के रहने की…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के मुख्य अभियंता को मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। परियोजना में अब तक केवल 40.5 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी न आने पर डीएम ने दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की प्रक्रिया शुरू…

Read More

गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुग्राम स्थित शिव मंदिर शिवतला में अघोर चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति संगीत का आनंद लिया। सौरभ बहुगुणा ने मंदिर में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को अघोर चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। सौरभ बहुगुणा ने मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ…

Read More