Author: Pahad ki Khabar

जनभागीदारी पर रहेगा जोर, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान, वृक्षारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे प्रदेश में उत्साह, गरिमा और जनभागीदारी के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके तहत राज्य और जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर…

Read More

राहत-बचाव कार्यों में बेहतर समन्वय, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और क्यूआरटी में सेना की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन देहरादून। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी, त्वरित और समन्वित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को उत्तराखंड सब एरिया में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में संयुक्त कार्ययोजना, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन…

Read More

देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी, दूसरे दिन 28 आपत्तियां और सुझाव दर्ज, शहर के सुनियोजित विकास के लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कॉलोनीवासियों ने रखे अहम प्रस्ताव देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शुरू किए गए दूसरे चरण के जनसुनवाई अभियान को लगातार सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर 28 जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय में प्रारम्भ हुई पुनः सुनवाई के…

Read More

167वें आयकर दिवस पर मिला सम्मान, एमडी अजय कुमार सिंह बोले- पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन और बेहतर प्रदर्शन का मिला प्रतिफल देहरादून। उत्तराखंड सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख ऊर्जा उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के सभी सार्वजनिक उपक्रमों में सर्वाधिक कॉर्पोरेट आयकर जमा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए 167वें आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में निगम को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह में यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से उपमहाप्रबंधक अनुपम गुप्ता, विनोद नैनवाल तथा वरिष्ठ लेखा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन और…

Read More

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान केहरी गांव निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों के लालच में स्मैक की तस्करी कर रहा था।…

Read More

कालाढूंगी। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में आयोजित ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ एवं ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर आधारित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। समापन दिवस पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजना, सचिन, हर्षित, रूप, हिमानी, योगेश और नितिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता और प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सतत विकास का लक्ष्य इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन स्थापित कर ही प्राप्त किया जा सकता है। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार को जाखन स्थित एक होटल में आयोजित “एकल उपयोग प्लास्टिक…

Read More

देहरादून। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजपुर रोड स्थित एलेन देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर, देहरादून के सहयोग से किया गया। राजपुर रोड एवं क्यूबिक प्लाजा स्थित संस्थान के परिसरों में आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने  रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को मान्या चैरिटेबल सोसायटी की ओर से प्रशस्ति प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए.  बुधवार को एलेन के राजपुर रोड स्थित सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में  सेंटर हेड विनय माकिन ने कहा…

Read More

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, साक्ष्य नष्ट करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल चार्जशीट में नामजद सभी 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 भौतिक साक्ष्यों का उल्लेख किया…

Read More

कांवड मेला को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत त्रिवेणी घाट परिसर,बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाज़ार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड देहरादून ने चलाया सघन चैकिंग अभियान, किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी को देने हेतु आमजन को किया जागरूक कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु…

Read More