Author: Pahad ki Khabar

*जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले* नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा नेतृत्व की पहचान भाषणों से नहीं, बल्कि संकट के समय लिए गए फैसलों से होती है। देहरादून के नंदा की चौकी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच नए पुल की एप्रोच रोड धंसने से जब हजारों लोगों की आवाजाही थम गई, तब लोगों को लगा कि परेशानी कई दिनों तक चलेगी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए इंतजार नहीं किया। अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा…

Read More

“विकसित भारत 2047” और “नशा मुक्त भारत” अभियान पर हल्द्वानी में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन – केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम – विधायक श्री बंशीधर भगत ने ‘जी राम जी’ (रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन) को बताया ग्रामीण विकास में मील का पत्थर – दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने चित्र प्रदर्शनी का किया उद्घाटन; नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया गया जागरूकता का संदेश केंद्रीय संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), क्षेत्रीय…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित करने सहित राज्य से जुड़े विभिन्न रेल प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजे गए सभी प्रस्तावों का गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है। विस्तृत समीक्षा के बाद उपयुक्त निर्णय लेकर राज्य की रेल कनेक्टिविटी को और…

Read More

देहरादून, 28 जुलाई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने उपनल कर्मियों के अनुबंध, कर्मचारियों के प्रमोशन, वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) योजना के विस्तार पर विशेष जोर दिया। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में कार्यरत उपनल कर्मियों के साथ अगले तीन दिनों के भीतर अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की प्रक्रिया हर हाल में पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी…

Read More

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः CM हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार तड़के सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन से प्रदेश में हो रही वर्षा, विभिन्न जनपदों की स्थिति, बंद सड़क मार्गों, नदियों के जलस्तर, जलभराव, राहत एवं बचाव कार्यों…

Read More

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बने नए पुल के एप्रोच मार्ग (पहुंच मार्ग) के आंशिक रूप से धंसने का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर प्रेमनगर (नंदा की चौकी) के पास टौंस नदी पर बना पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है। रिटर्न वाल के एप्रोच में मिट्टी भरान का जो काम…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 05 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के राज्य सरकार के संकल्प…

Read More

देहरादून में रात्रि से जारी भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सोमवार सुबह से ही फील्ड में स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने नंदा की चौकी पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का निरीक्षण कर अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सोडा सरोली पहुंचे, जहां पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। वहीं, मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी लगातार वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बहाली कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Read More

देहरादून। डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों। वह देहरादून के नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में एसबीएस यूनिवर्सिटी एवं द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में बंशीधर तिवारी ने कहा कि सफलता किसी एक दिन में हासिल नहीं होती, बल्कि यह निरंतर…

Read More

मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, निदेशक मंडल आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में यूपीसीएल निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक मंडल (Board of Directors) की बैठक आज मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, निदेशक मंडल श्री आनंद बर्द्धन, आईएएस की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्र निदेशक श्री पराग गुप्ता, प्रमुख सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन श्री दिलीप जावलकर, आईएएस, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल, प्रबंध निदेशक, यूजेवीएनएल सहित निदेशक मंडल के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु यूपीसीएल के वार्षिक राजस्व बजट (Annual Revenue Budget) एवं पूंजीगत बजट (Capital Budget)…

Read More