मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खण्ड हिण्डोलाखाल के नागचौण्ड शिवालय का सौन्दर्यीकरण एवं विकास खण्ड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुण्डेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 82.62 लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹…
Author: Pahad ki Khabar
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तालकटोरा स्टेडियम में My Home India द्वारा आयोजित ‘NeST Fest-2026’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों से आए छात्र-छात्राओं और युवाओं का उत्तराखंड की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। उन्होंने कहा कि NeST Fest पूर्वोत्तर की समृद्ध संस्कृति और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के भौगोलिक एवं पहाड़ी परिवेश में कई समानताएं हैं, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच…
राधा-कृष्ण की झांकियों, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए श्रीकृष्ण की लीलाओं, जीवन और उनके संदेश को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। समारोह के दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां, भजन, नृत्य और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा परिसर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं…
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में बिना मान्यता और निर्धारित शैक्षणिक मानकों के तहत संचालित मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई जारी है। देहरादून और हल्द्वानी में कई मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार, प्रदेश में अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका है, जबकि तीन के प्रबंधकों ने संचालन बंद करने की लिखित अंडरटेकिंग दी है। इस तरह कुल 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन बंद कराया गया है। हल्द्वानी में भी दो बिना मान्यता संचालित मदरसों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर सील किया गया।…
नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR, अनधिकृत डंपिंग पर भी सख्ती देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कूड़ा निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने सभी शहरी स्थानीय निकायों को अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने तथा अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप किए जाने वाले स्थानों को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में शिक्षक दिवस के अवसर पर जल शिक्षा कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने हिमालयी जल संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने शिक्षक दिवस और हिमालय दिवस सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती आपदा जनित घटनाओं के…
शिक्षक दिवस आने वाला था। विद्यालय में तैयारियाँ जोरों पर थीं। बच्चे अपने प्रिय शिक्षकों के लिए कार्ड बना रहे थे। कोई कविता लिख रहा था, तो कोई अपने शिक्षक के लिए धन्यवाद संदेश। आरव के हाथ में भी एक सुंदर-सा कार्ड था, लेकिन वह खाली था। वह कई मिनटों से पेन हाथ में लिए बैठा था। तभी उसकी अध्यापिका उसके पास आईं। “क्या हुआ आरव? कार्ड तो बहुत सुंदर बनाया है, लेकिन लिखा कुछ नहीं?” आरव ने धीमे से कहा, “मैम, समझ नहीं आ रहा कि शिक्षक के बारे में ऐसा क्या लिखूँ, जो सिर्फ ‘धन्यवाद’ से आगे हो।”…
शत शत वंदन करुँ गुरु को, जिन्होनें ज्ञान का प्रकाश फैलाया है l दीपक उनको कोई क्या दिखलाए, जिन्होंने ज्ञान का अलख जगाया है l असंख्य लोगों मे हिम्मत भरकर जिन्होंने संघर्ष करना सीखाया है l उनको काई क्या गिराये, जिन्होनें गिरते को भी उठाया है। हारे हुए को सहारा देकर, जिन्होनें जीत का ध्वज फहराया है l उनको कोई क्या हराये, जिन्होनें हारे हुए को भी जिताया है l मां शारदे सा श्वेताम्बर जिसने, अपने तन पर सजाया है l उस पर कोई क्या कलंक लगाये, जिस पर महाकाल की छाया है। अनीता चमोली”अनू” देहरादून उत्तराखंड
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया उत्तराखंड के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री संदीप गुप्ता जी एवं श्री अक्षित सिंह जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी द्वारा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री संदीप गुप्ता जी एवं श्री अक्षित सिंह जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के साथ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने दोनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…
शिक्षक दिवस पर सिलवाल गांव माजफ में शिक्षकों का सम्मान, अंगवस्त्र और पेन भेंट कर जताया आभार प्रतापनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सिलवाल गांव माजफ में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को अंगवस्त्र और पेन भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे। पैन्यूली ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे…
