मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर बदलने की तैयारी, अवैध निर्माण पर ड्रोन-सैटेलाइट से नजर प्रदेश के शहरों को सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए धामी सरकार ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली में तेजी और जवाबदेही लाने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने कार्यों की समय-सीमा तय करने और लंबित योजनाओं को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक…
Author: Pahad ki Khabar
स्वच्छ वायु दिवस – सप्ताह के तृतीय दिवस पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित देहरादून। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के तृतीय दिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) के सहयोग से शहर के विभिन्न विद्यालयों में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विशेष रूप से PM10 एवं PM2.5 (सूक्ष्म कणीय वायु प्रदूषक) के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया…
भूमिगत टैंकों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान सही, सभी नोजलों की माप निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई, उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताः जिला पूर्ति अधिकारी जनपद में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं मानक गुणवत्ता का पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पूर्ति विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल के नेतृत्व में एक पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, माप एवं ईंधन की गुणवत्ता संबंधी मानकों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने USCPPGG की शासी निकाय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शोध आधारित नीति निर्माण, नवाचार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने योजनाओं के नियमित मूल्यांकन, लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग और अधिकारियों के क्षमता विकास पर जोर दिया। राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिवर्ष 10 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को कैपस्टोन प्रोजेक्ट के लिए स्टाइपेंड देने पर भी सहमति बनी। बैठक में हाई वैल्यू-लो वॉल्यूम उत्पाद, MSME, होम टूरिज्म, स्वास्थ्य, मृदा संरक्षण और तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देने सहित विकसित उत्तराखण्ड-2047…
कोतवाली विकासनगर नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक जारी, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद, गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी व जुआ अधि0 के अभियोग में जा चुका है जेल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर…
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत गुरुवार को मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ऑसम लेग्स सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी फिटनेस, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित जेपी क्लब, हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, फिटनेस, स्टेज प्रेजेंस और ओवरऑल पर्सनालिटी का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और सभी ने अपनी प्रतिभा व व्यक्तित्व से जजेज को प्रभावित करने का प्रयास किया। इस…
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र, पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : मुख्यमंत्री, नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त…
देहरादून: भाजपा उत्तराखंड के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने 1 सितंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान पैन्यूली ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सुनील बंसल को पुनः राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। CA राजेश्वर पैन्यूली प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के लिखवार गांव, टिहरी गढ़वाल से जुड़े हैं और भाजपा उत्तराखंड में आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं…
देहरादून, 2 सितंबर 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे तीन अलग-अलग निर्माण कार्यों को सील कर दिया। एमडीडीए की कार्रवाई गुमानीवाला, गंगा किनारे गली नंबर-1 और वीरपुर खुर्द क्षेत्र में की गई। प्राधिकरण के मुताबिक तीनों मामलों में निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्धारित नियमों और आवश्यक स्वीकृतियों की अनदेखी की जा रही थी। गुमानीवाला में व्यावसायिक उपयोग के लिए टिन शेड सील गुमानीवाला, ऋषिकेश में चीमा राम द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उत्तरकाशी के दशमी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम धामी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है।
