पेयजल योजनाओं का करोड़ों का भुगतान रुकने से प्रदेशभर के ठेकेदार गंभीर आर्थिक मंदी की कगार पर। मुख्यमंत्री को दिया गया 3 दिन का समय समाप्त, शासन की बेरुखी से नाराज ठेकेदारों ने खोला मोर्चा। 2 सितंबर को देहरादून में SWSM कार्यालय से सचिवालय की ओर बढ़ेगा आक्रोशित ठेकेदारों का हुजूम। देहरादून, 1 सितंबर 2026: जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं में लंबे समय से रुके हुए भुगतान और विभाग की वादाखिलाफ़ी के खिलाफ उत्तराखंड के ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। ‘देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून’ के बैनर तले प्रदेशभर के ठेकेदार बुधवार, 2 सितंबर 2026…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की, विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विकास से संबंधित छह महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण करने, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को पार्क परिसर में स्थानांतरित करने, खटीमा में स्टेडियम का निर्माण करने,…
कोतवाली पटेलनगर, एसएसपी दून की सख्ती अपराधियों पर पड़ रही भारी, जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामूली विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम, घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल दिनाँक – 20/04/2026 को वादी हर्ष वालिया पुत्र श्री राजीव वालिया निवासी नयागाँव सेवलाखुर्द, चन्द्रबनी, पटेलनगर, देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर आकर लिखित तहरीर दी कि मामूली विवाद के चलते हार्दिक शर्मा व उसके अन्य साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में समन्वय बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने साइबर एवं वित्तीय अपराधों में विगत 3-4 वर्षों में हुई वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए, बैंकों के साथ होने वाली बैठकों में इसे स्थायी एजेंडा के रूप में लेते हुए नियमित समीक्षा एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड की रोकथाम के लिए पुलिस एवं बैंकों के बीच बेहतर सामंजस्य और त्वरित सूचना-साझाकरण आवश्यक है।…
खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री, राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने…
15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम, 30 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य, स्ट्रीट लाइटों के लिए 40 टीमें मैदान में, रात में टास्क फोर्स कर रही व्यवस्थाओं की निगरानी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून में सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुधारने को लेकर जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट समयसीमा के साथ जिम्मेदारी सौंप दी है। मानसून अवधि समाप्त होते ही 15 सितंबर से जिलेभर…
एसएसपी दून के नेतृत्व में अलर्ट मोड पर दून पुलिस, लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत, लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी/नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी, सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा उससे नदियों का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार, मुख्यमंत्री ने इलाज का पूरा खर्च वहन करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी रवि शर्मा के 08 वर्षीय पुत्र देव के उपचार की राह आसान हुई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इलाज में आने वाले खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिवस मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सुमंगलम होटल, बनबसा में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओ से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले के बनबसा में आयोजित “युवा संवाद” कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वरोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली स्थानीय युवा प्रतिभाओं को राजकीय सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया। संवाद के दौरान छात्रा मिलन कलखुड़िया द्वारा मुख्यमंत्री के जीवन सफर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने अपनी संक्षिप्त जीवनी, शिक्षा, युवावस्था और राजनीतिक यात्रा के अनुभव साझा…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों की सराहना की। उन्होंने मानव एवं बाल तस्करी की रोकथाम, साइबर अपराधों से निपटने, नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, इन्वेस्टीगेशन में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में मैदानी क्षेत्रों सहित पर्वतीय क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा…
