देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज देहरादून स्थित विधानसभा कार्यालय कक्ष में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण निधि कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेश में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में…
Author: Pahad ki Khabar
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों के संघर्ष और प्रयासों से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकजुटता की मजबूत नींव तैयार की है। आज जब सभी समाज के लोग साथ बैठकर, साथ खाकर और एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ जैसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज को बांटने वाली मानसिकता का प्रतीक है। इस घटना से पूरे समाज में रोष है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल…
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध और नियमों के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश और डोईवाला में तीन भवन सील कर दिए। इनमें दो भवनों में स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण किया जा रहा था, जबकि एक भवन का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के कराया जा रहा था। ऋषिकेश के मनीराम रोड स्थित गली नंबर-10 में जयप्रकाश के भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं निर्मल ब्लॉक-बी में ओम प्रकाश पना के भवन में बेसमेंट/भूतल पर बनी दुकानों के ऊपर प्रथम तल का निर्माण स्वीकृत…
बेंगलुरु में Indian Conference of Intellectuals की ओर से “Judicial Responsibility in Protection of Human Rights and Promotion of Peace & Justice” विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में न्यायपालिका की भूमिका, मानवाधिकारों की सुरक्षा और शांति एवं न्याय को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय न्यायपालिका से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ), हेग के जज लियोनार्डो ब्रांट, संयुक्त राष्ट्र आंतरिक न्याय परिषद के चेयरपर्सन एवं पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मदन बी. लोकुर, कर्नाटक हाईकोर्ट के जज जस्टिस ई.एस. इंदीरेश, तेलंगाना हाईकोर्ट के जज…
काठमांडू में आयोजित ‘In Solidarity with Nepal’ कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल में आई प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नेपाल लगातार बाढ़ और अन्य आपदाओं का सामना कर रहा है, ऐसे में देश को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सहयोग की जरूरत है। मनीषा ने भारत, चीन और नेपाल से जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के बावजूद नेपाल के प्रति लोगों का भरोसा कम नहीं होना चाहिए। अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों से नेपाल आने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन देश…
संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रियल टाइम मॉनिटरिंग, पूर्व चेतावनी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश मौसम को देखते हुए सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश* देहरादून। राज्य में स्थित ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे को देखते हुए मा0 आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने ग्लेशियर झीलों की निगरानी एवं जोखिम न्यूनीकरण के लिए विश्वभर में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचकर उत्तराखण्ड में स्थित ग्लेशियर झीलों की स्थिति तथा संभावित जोखिम की विस्तृत जानकारी ली। मा0 मंत्री…
AI, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक रिसर्च में मिलकर काम करेंगे दोनों संस्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT दिल्ली के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किया है। यह करार उत्तराखंड में शिक्षा, तकनीक और शोध के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। IIT दिल्ली के साथ हुए इस समझौते के बाद दोनों संस्थान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज, अत्याधुनिक रिसर्च और टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण…
🚨 देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार देहरादून पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की। 29 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान रिहान (30) निवासी देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस देवबंद, सहारनपुर से देहरादून…
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, आवास से लेकर पर्यटन और यातायात तक बदलेगी तस्वीर, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखा जाएगा ध्यान देहरादून। धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर धामी सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को जल्द अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता…
32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 9,400 से अधिक पंजीकरण के बाद हुआ चयन; 4 सितंबर को शिव नाडर यूनिवर्सिटी, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगा राष्ट्रीय फाइनल देहरादून- 30 अगस्त 2026: देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों के 79 शिक्षकों को शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण के राष्ट्रीय फाइनल के लिए चुना गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पुरस्कार के लिए 9,400 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए थे। बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से चयनित फाइनलिस्ट 3 से…
