मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर टिहरी जिले में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया गया। #TehriGarhwal #Uttarakhand #FoodSafety #RakshaBandhan #Janmashtami #UttarakhandNews #FoodInspection
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, पेयजल, सिंचाई,…
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में ₹100 करोड़ से अधिक की लंबित बकाया राशि का मुद्दा भी उठाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने श्री गुरु राम राय मिशन के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बताया। #SubodhUniyal #UttarakhandHealthMinister #UttarakhandNews…
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने विद्यार्थियों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए राज्यव्यापी वर्चुअल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। देहरादून के राजकीय नवोदय विद्यालय, तपोवन नालापानी स्थित ICT Virtual Classroom Studio से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1100 से अधिक राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के करीब 1.75 लाख छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, हैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर बुलिंग समेत विभिन्न विषयों पर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद ‘Cyber…
देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और सरकार संभावित जोखिमों को कम करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। नेपाल में हाल में घटित आपदा से सीख लेते हुए प्रदेश में ग्लेशियर झीलों, नदियों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण, नियमित मॉनीटरिंग और अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम की स्थापना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिरिक्त उपकरण एवं तकनीकी…
गीता धामी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए बहनों के स्नेह से तैयार हस्तनिर्मित रक्षा सूत्र भेंट किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद और बहनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित राखियां खरीदने की अपील की, ताकि महिलाओं के हुनर और मेहनत को सम्मान मिले और ‘वोकल फॉर लोकल’ व आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती मिल सके। #GeetaDhami #RakshaBandhan #Uttarakhand #VocalForLocal #WomenEmpowerment #HandmadeRakhi #UttarakhandNews
………………… आज बाजारों मे भीड देखी हर तरफ राखी ही राखी जो भाई की कलाई मे सजेगी हर बहन की दुआ बनकर प्यार और विश्वास के रूप मे मांगा था हर बहन ने हिफाजत का वचन और हर भाई ने दिया भी था विश्वास से मुस्कुराकर तो फिर अखबार मे ये कौन सी बहन है जिसकी इज्जत को तार तार किया है किसी कलाई मे राखी बंधे हाथों ने कोई दुधमुंही है तो कोई नाबालिक किसी के बालिक होकर सपनो के आसमान मे उडने की तैयारी थी येे कैसा त्यौहार है ये कैसी परम्परा है जिसका अब इंसानियत से कोई…
देहरादून के दून अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात को बदलने का आरोप लगने से सनसनी फैल गई। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अब बड़ा सवाल है—क्या वाकई नवजात बदला गया या मामले के पीछे कोई और सच्चाई है? जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी। #Dehradun #DoonHospital #DoonMedicalCollege #DehradunNews #UttarakhandNews #BreakingNews #Uttarakhand #DoonHospitalNews #NewbornBaby #BabySwapAllegation
Shri Mahesh Joshi देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। नेपाल की कबड्डी टीम के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान 29 अगस्त 2026 को नेपाल और उत्तराखंड की टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि नेपाल की टीम के उत्तराखंड प्रवास के दौरान राज्य की टीम के साथ मैत्रीपूर्ण मैच कराने को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद मुकाबले का आयोजन तय किया गया। मैच 29 अगस्त को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में 19 वर्षीय सुमित्रा की नंदाकिनी नदी में बहने से हुई मौत के बाद एक सामाजिक प्रथा को लेकर बहस तेज हो गई है। थराली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भूपाल राम टम्टा ने मंगलवार को सुमित्रा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सुमित्रा चमोली जिले के नंदानगरी ब्लॉक के सुतोल गांव की रहने वाली थीं। 15 अगस्त को स्थानीय गदेरे में बहने के बाद वह लापता हो गई थीं। लगातार बारिश के कारण उफनाई नंदाकिनी नदी उन्हें करीब 20 किलोमीटर नीचे तक बहा ले गई। रविवार को उनका शव नदी से…
