पलायन रोकने और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश टिहरी। उत्तराखंड में पलायन की समस्या के बीच पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीणों को खेती-किसानी से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश धनै शुक्रवार को खेतों में नजर आए। उन्होंने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार विकासखंड के ग्राम पुनाणु पहुंचकर ग्रामीणों के साथ धान की मढ़ाई में हाथ बंटाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और खेती को आजीविका का महत्वपूर्ण साधन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उत्तराखंड के…
Author: Pahad ki Khabar
एजेंटिक AI और आधुनिक तकनीकों पर विशेषज्ञ ने दी जानकारी, विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर गोपेश्वर, 9 अक्टूबर। इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोपेश्वर में IEEE स्टूडेंट ब्रांच की ओर से IEEE दिवस 2026 उत्साह के साथ मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, सर्किट डिजाइन, विशेषज्ञ वेबिनार, सिम्पोजियम, एलिमेंट डिटेक्शन, ऑटो-CAD, प्रतिस्पर्धात्मक प्रोग्रामिंग और आइडियाथॉन सहित विभिन्न तकनीकी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचार संबंधी विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। एजेंटिक AI पर विशेषज्ञ ने किया मार्गदर्शन…
हवाई सर्वेक्षण के बाद खेतों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर जल्द राहत देने के निर्देश बाजपुर, 9 अक्टूबर। बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय अपना रुख बाजपुर की ओर कर दिया। खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाजपुर पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर फसलों को हुए नुकसान और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने…
हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन, आपदा प्रभावित व्यापारियों को राहत से लेकर बाजारों में सड़क-नाली निर्माण तक आठ घोषणाएं हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के हितों से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार व्यापारियों को केवल…
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें क्लब की वार्षिक स्मारिका ‘गुलदस्ता 2026’ भेंट की। मुलाकात में पत्रकारिता, प्रेस क्लब की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्मारिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, समाज को जागरूक करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने…
रेसकोर्स के ‘भव्य रामलीला महोत्सव 2026’ में रामलीला मंचन, मेला, पुतला दहन के साथ उत्तराखंड की भव्य सांस्कृतिक विरासत का होगा अद्भुत संगम श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.) द्वारा उत्तराखंड की प्राचीन एवं गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी रही पुरानी टिहरी की वर्ष 1952 से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला को टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में इस वर्ष देहरादून के श्री गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में ‘भव्य रामलीला महोत्सव 2026’ का आयोजन शारदीय नवरात्रों में 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसी क्रम…
जर्मन और जापानी भाषा के 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित, उत्तरकाशी और टिहरी में भी जल्द खुलेंगे केंद्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं, जल्द ही उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में भी विदेशी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। सरकार के अनुसार, इस व्यवस्था के बाद प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और नकल से जुड़े मामलों ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया। इसके विपरीत उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लागू किए हैं। उत्तराखंड सरकार के अनुसार, ‘उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा…
देहरादून, 8 अक्टूबर। वन विभाग की ओर से आयोजित वन्य जीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों को लेकर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) को सराहना और प्रशंसा पत्र मिला। कार्यक्रम में यूपीसीएल द्वारा डॉग कंडक्टर केबल को कवर्ड कंडक्टर केबल में बदले जाने की पहल की विशेष रूप से सराहना की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस पहल को विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाने के साथ-साथ वन्य जीवों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम के दौरान…
मसूरी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मसूरी क्षेत्र में नियमों के विपरीत किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल के अवैध हिस्से को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने लाइब्रेरी रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में निर्मित अवैध बेसमेंट और 12 कमरों को सील किया। एमडीडीए के अनुसार, लाइब्रेरी रोड क्षेत्र में देवेन्द्र अग्रवाल द्वारा ‘होटल अतिथि’ के नाम से किए गए निर्माण को लेकर जांच की गई थी। जांच के दौरान मौके पर निर्माण स्वीकृत मानचित्र और भवन निर्माण से संबंधित निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद…
