मातृशक्ति का स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री | 5 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं, 3 लाख से अधिक बनीं लखपति दीदी देहरादून, 23 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्रीड़ा भारती उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर द्वारा आयोजित भव्य रक्षाबंधन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री और पुंडीर को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड…
Author: Pahad ki Khabar
हरिद्वार में संत समागम में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता *हरिद्वार/नई दिल्ली/भोपाल, 23 अगस्त 2026,* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री…
देहरादून । नगर निगम देहरादून में शनिवार को मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया । नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी हितों एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर नगर निगम के उप…
हरिद्वार, 22 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर रोड स्थित श्री ब्रह्म निवास आश्रम में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और पुनर्निर्माण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा आसान होगी। उन्होंने…
मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास मॉडल, समान नागरिक संहिता, सुशासन, रोजगार, निवेश, पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, नवाचार और बुनियादी ढांचे सहित राज्य की विकास यात्रा पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन कायम करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के सैणी गांव निवासी नत्थी सिंह भंडारी ने उद्योग विभाग से मिली ₹50 लाख की आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर नत्थी सिंह ने न केवल अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी मिसाल पेश की है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सहायता से स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की संभावनाओं को दर्शाती है। #Uttarkashi #Uttarakhand #Entrepreneurship #StartupUttarakhand #SelfEmployment #VocalForLocal #UttarakhandNews
देहरादून/टिहरी। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा के पूर्व सांसद श्री तीरथ सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भाजपा उत्तराखंड के सह-संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सीए राजेश्वर पैन्यूली ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर सीए राजेश्वर पैन्यूली ने श्री रावत को ‘सेम नागराजा’ का चित्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री तीरथ सिंह रावत अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से संगठन को नई मजबूती प्रदान…
देहरादून। उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यूजेवीएन लिमिटेड को भारत सरकार के उपक्रम पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के विद्युत उपक्रमों के वर्गीकरण में ‘ए+’ श्रेणी प्रदान की गई है। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि PFC द्वारा राज्य विद्युत उत्पादन संस्थानों, केंद्र सरकार के विद्युत उपक्रमों, ऊर्जा विभागों सहित विभिन्न विद्युत संस्थानों का अर्धवार्षिक आधार पर वर्गीकरण किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति और निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए नवीनतम रेटिंग इनपुट के आधार पर यूजेवीएन लिमिटेड को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे ग्रुप के मेगा ब्रांड बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित BTIndia@100 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘Uttarakhand: Powering India’s Industrial Growth’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उत्तराखण्ड की औद्योगिक क्षमता, निवेश की संभावनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तथा राज्य के विकास मॉडल को देश के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखण्ड की औद्योगिक पहचान में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित…
देहरादून। राजधानी देहरादून में धार्मिक आस्था, कला और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। सरोज ज्वेलर्स द्वारा आयोजित विशेष धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान तिरुपति बालाजी के भव्य एवं दिव्य स्वरूप की प्रस्तुति की गई। देहरादून में पहली बार इस तरह की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। भगवान तिरुपति बालाजी के इस स्वरूप को मनोज मयूर आर्ट ग्रुप द्वारा तैयार किया गया। कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल के माध्यम से बालाजी के स्वरूप को बेहद आकर्षक एवं जीवंत रूप देने का प्रयास किया। प्रस्तुति में बारीक कलाकारी, भव्य…
