देहरादून, 21 अगस्त 2026: द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। सीबीएसई क्लस्टर अंडर-17 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की टीम ने सभी पाँच मुकाबले जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि कौशल, अनुशासन और टीम भावना के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। यह विजय कोई एकाकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि वर्षों की निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पित प्रशिक्षण की परिणति है, जो कोच श्री शिवम पंवार के मार्गदर्शन में किया गया। ट्रॉफियों और पदकों की चमक आने से बहुत पहले ही इन…
Author: Pahad ki Khabar
कोतवाली प्रेमनगर एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित पीजी/हॉस्टल में की आकस्मिक चैकिंग हॉस्टलों में अनियमितता मिलने पर 04 हॉस्टल संचालको को दिए नोटिस, रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 04 युवको को हिरासत में लेकर लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ पढाई की आड में हुडदंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र/छात्राओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर दिनांक 20/08/2026 की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में…
220 kV उपसंस्थान, SIDCUL हरिद्वार में पॉवर परिवर्तक में ट्रिपिंग के सूचना के साथ एम डी, पी सी ध्यानी के साथ UPCL और PTCUL का पूरा अमला हरकत में आज दिनांक 20.08.2026 को सायं 17:10 बजे 220/132/33 kV उपसंस्थान सिडकुल हरिद्वार में 80 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर में ट्रिपिंग की सूचना प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र, देहरादून को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पॉवर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का कार्य तत्काल प्रारंभ किया गया जिसमे बीच बीच में बारिश के कारण बाधा भी आती रही। सायं 08:00 तक यद्यपि की ट्रांसफार्मर के टेस्टिंग का कार्य चलने के बीच ही किसी भी…
देहरादून। हरियाली तीज के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स देहरादून में उत्तराखंड पुलिस परिवार की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गीता धामी ने श्रीमती गुरमीत कौर के साथ सहभागिता की और पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ तीज का उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। गीता धामी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गीता धामी ने कहा कि हरियाली तीज…
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं के हुनर को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। “हर हाथ में हुनर, हर हुनर को रोजगार और हर युवा को आत्मनिर्भरता” के संकल्प के साथ कौशल विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया जा रहा है। #SaurabhBahuguna #KaushalVikas #SkillDevelopment #YouthEmpowerment #Employment #SelfReliance #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #NarendraModi #BJPUttarakhand #AatmanirbharBharat
विकासनगर के नवाबगढ़ क्षेत्र में शक्ति नहर में कार गिरने की घटना के तीसरे दिन भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। गुरुवार देर शाम ढकरानी पावर हाउस के पास तलाशी अभियान चला रही टीमों को नहर से दुर्घटनाग्रस्त कार बरामद करने में सफलता मिली। हालांकि कार में सवार युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कार मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने युवक की तलाश और तेज कर दी है। नहर के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें युवक को तलाशने के लिए हर…
देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गोलीबारी की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भू-कटाव, जलभराव और क्षतिग्रस्त पुलिया की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन, जिला आपदा…
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में प्रमुख नदियों में वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग और बाढ़ सुरक्षा उपायों को लेकर संयुक्त कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरकाशी-गंगोत्री क्षेत्र में नदी तल में बोल्डर और रेत जमा होने से जलस्तर बढ़ने की समस्या का मुद्दा उठाते हुए नदी किनारे स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों की ऊंचाई बढ़ाने पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने हर्षिल के पास राजमार्ग-34 की सुरक्षा के लिए करीब 600 मीटर…
देहरादून के मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार से एक चालक को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हिमालयन यूनिवर्सिटी की बस के आगे-पीछे गलत तरीके से वाहन चला रहा था। बस में उसकी परिचित युवती भी सवार थी। इसी दौरान सड़क पर उसकी रंगबाजी भारी पड़ गई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेज दिया है।
