Author: Pahad ki Khabar

“ऑपरेशन प्रहार”, कोतवाली डोईवाला विगत 06 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित, पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने, अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 25 हज़ार का ईनाम किया था घोषित अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के…

Read More

एक-एक वोट और बूथ पर फोकस कर देवभूमि को बनाना है अभेद किला:चुग त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी: भट्ट देहरादून 12 जून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, विद्युत और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना, देहरादून के धौरणखास स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में एसटीपी निर्माण तथा रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा चम्पावत जिले में मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में ओपन जिम, लोहाघाट के डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर…

Read More

देहरादून। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कुआँवाला स्थित होटल ली ओवल में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं SIR अभियान के प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यशाला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर चर्चा की गई। रेखा आर्या ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी,…

Read More

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे, अब उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सुनील चन्द्र व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह 29 जून को समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ‘‘साहेब में बहुत गरीब हूं। शरीर से लाचार हूं। आज तक मेरा दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पाया। कोई सरकारी…

Read More

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली में जनता की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता में है। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री के ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल की ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जहां सुबह मुख्यमंत्री के सामने रखी गई एक महिला की समस्या का शाम तक समाधान हो गया। शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर स्वरोजगार के जरिए अपने परिवार की आजीविका मजबूत करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन…

Read More

ऽ कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी द्वारा तैयार ऐप आधारित शब्दकोष गढ़वाली, कुमाऊॅंनी और जौनसारी को नई पीढ़ी से जोड़ेगा ऽ आखर पाॅकेट शब्दकोश से विश्वभर के उत्तराखण्डी जुड़ेंगे अपनी जड़ों से देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी एवं उनकी सहयोगी टीमकर्मियों पृथवी, सरस्वती, नरेन्द्र, उर्मिला सिंह तथा पूरन ने ऐप आधारित त्वरित पॉकेट शब्दकोश ‘आखर’ विकसित किया है। श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इसका लोकार्पण करते हुए इसे मातृभाषाओं…

Read More

माउंट आबू। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ब्रह्माकुमारी संस्थान के ज्ञान सरोवर, माउंट आबू पहुंचे, जहां ब्रह्माकुमारी परिवार की बहनों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। 10 से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ‘Spirituality in Politics for a Peaceful Society’ सम्मेलन में देश और नेपाल के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, राजनेता एवं राजनीतिक चिंतक हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में राजनीति में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक नेतृत्व, सुशासन, जनसेवा तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण जैसे विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Read More

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। ग्राम सूर्यनगर और ग्राम शांतिपुरी नंबर-4 के बीच गोला नदी पर 250 मीटर स्पान के पीएससी (प्रेस्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए ₹18.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। पुल बनने के बाद दोनों गांवों के बीच वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा। इससे हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।…

Read More