Author: Pahad ki Khabar

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक, मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

Read More

देहरादून- 19 अगस्त 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और गूगल ने मिलकर ‘गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो ‘फ्लेक्स बाय गूगल पे’ का ही एक हिस्सा है। गूगल पे फ्लेक्स एसबीआई कार्ड को रोज़मर्रा के भुगतान अनुभव को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें आपको रिवॉर्ड्स, सुविधाजनक तरीके से भुगतान और सुरक्षा एक साथ मिलती है। यह साझेदारी क्रेडिट कार्ड के क्षेत्र में एसबीआई कार्ड की भरोसेमंद विशेषज्ञता और गूगल पे के डिजिटल इकोसिस्टम को एक साथ लाकर ग्राहकों के लिए…

Read More

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार अत्याधुनिक माइट्रल ट्रांसकैथेटर एज-टू-एज रिपेयर (T.E.E.R.) प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। इस उपलब्धि को उत्तराखंड में उन्नत हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह न्यूनतम इनवेसिव, कैथेटर आधारित प्रक्रिया गंभीर माइट्रल रिगर्जिटेशन से पीड़ित चुनिंदा मरीजों के लिए उपयोगी है, खासकर उन मरीजों में जिनके लिए ओपन-हार्ट सर्जरी का जोखिम अधिक हो सकता है। प्रक्रिया के बाद मरीज ने तेजी से रिकवरी की और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रक्रिया प्रो. डॉ. तनुज भाटिया, विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी और डॉ. अशोक जयंत, विभागाध्यक्ष सीटीवीएस के नेतृत्व में स्ट्रक्चरल…

Read More

मेडिकल, पुलिस और अग्निशमन सेवाओं के लिए 108 नंबर से लगभग हर कोई परिचित है, लेकिन उत्तराखंड में 104 हेल्थ हेल्पलाइन पिछले एक दशक में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी, शिकायत निवारण और लाभार्थियों की सक्रिय निगरानी का अहम माध्यम बन गई है। खास बात यह है कि यह व्यवस्था केवल नागरिकों की कॉल का जवाब नहीं देती, बल्कि जरूरतमंद मरीजों तक खुद पहुंचकर उनके स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का फॉलोअप भी करती है। स्वास्थ्य निदेशालय, देहरादून में संचालित 104 कॉल सेंटर अब तक एक करोड़ 38 लाख से अधिक स्वास्थ्य संबंधी कॉल कर चुका है। यह व्यवस्था राज्य के…

Read More

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक चेकिंग पॉइंट पर नहीं रुका और टी-स्टेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में स्कूटी सवार आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के…

Read More

19 अगस्त 2026 को पत्थर और बोल्डर गिरने से धारचूला-तवाघाट एनएच (बीआरओ) मोटर मार्ग पर स्थित कूलागाड पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। बीआरओ ने बताया कि पुल के पास डायवर्जन तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और आज शाम तक डायवर्जन की व्यवस्था पूरी कर यातायात सुचारू करने का प्रयास है। Tags: #Dharchula #Tawaghat #Kulagadh #BRO #UttarakhandNews #Pithoragarh #RoadUpdate

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज जनपद रुद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने डीएम रुद्रप्रयाग से यात्रा मार्ग, प्रमुख पड़ावों, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही यात्रा के दौरान सामने आ रही चुनौतियों और उनके त्वरित समाधान को लेकर भी आवश्यक…

Read More

चमोली जनपद के हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन की निगरानी में चलाया जा रहा खोज एवं बचाव अभियान आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। रेस्क्यू टीमों ने टनल में फंसे एवं लापता सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाल लिया है। घटना के समय टनल में एचसीसी कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था। पानी के रिसाव एवं भूस्खलन के कारण प्रारंभिक रूप से लगभग 22 कर्मचारियों के टनल में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते…

Read More

ऋषिकेश, 18 अगस्त 2026: विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव के लिए चलाया जा रहा अभियान, आज 18 अगस्त 2026 को पूर्ण हो गया है। जैसा कि पूर्व में सूचित किया गया था, घटना के समय टनल में मुख्य कार्यदायी संस्था HCC द्वारा नियुक्त/तैनात कुल 22 श्रमिकों में से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार  हेतु अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में 7 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी, जबकि 3 श्रमिक लापता थे। इसके पश्चात 15 अगस्त…

Read More

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील, ऋषिकेश में कार्रवाई, प्राधिकरण ने दोहराया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सरला अग्रवाल, निवासी मनीराम मार्ग, गली नंबर-10, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया जा रहा था।…

Read More