
देहरादून। मेरा युवा भारत, उत्तराखंड की ओर से देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय वंदे मातरम् कैंप में विभिन्न राज्यों से पहुंचे युवाओं ने राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने वंदे मातरम् पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, नागरिक अनुशासन और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा खेल, विज्ञान, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष और तकनीक समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक बेटियों की भागीदारी और नेतृत्व पर जोर दिया।
बौद्धिक सत्र में डॉ. योगेश धस्माना ने ‘द इम्पोर्टेंस ऑफ वंदे मातरम्’ विषय पर युवाओं से संवाद किया, जबकि राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में अविनाश कुमार सिंह, रोशन कुमार और बृजेश कौशिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
#VandeMataram #MeraYuvaBharat #YouthPower #Dehradun #Uttarakhand




