देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत करने का फैसला लिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को तकनीकी खामियां दूर करने और लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सामने आया कि तकनीकी त्रुटि के चलते 399 मानचित्र पत्रावलियां Auto Reject या Deemed Approved हो गई थीं। अब संबंधित आवेदकों से इन्हें दोबारा प्रस्तुत कराया जाएगा और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डुप्लीकेट फाइलों की समस्या रोकने के लिए सिस्टम में सुधार किया जाएगा। वहीं समय-सीमा से पहले अधिकारियों को Pop-up, Notification और…
Author: Pahad ki Khabar
उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा लगातार बढ़ रहा है। राज्य में भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में विकसित तकनीकी क्षमता एवं अनुभव को अब दूसरे राज्यों में भी पहचान मिल रही है। उत्तराखण्ड भूस्खलन एवं न्यूनीकरण केन्द्र (यूएलएमएमसी) ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से राज्य के बाहर भी अपनी उपयोगिता साबित करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है। यूएलएमएमसी को पहली बार किसी बाहरी राज्य की परियोजना में दी गई तकनीकी सेवाओं के एवज में ₹4.21 लाख की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह राशि यूएलएमएमसी द्वारा तैयार की गई डीपीआर और उपलब्ध…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के बीच संतुलन बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का करीब 70 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र है, इसलिए वनों और जैव विविधता का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने युवा वन अधिकारियों से आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता अपनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि…
विकास और संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, सदैव साथ-साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2025-2027 बैच के परिवीक्षार्थियों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रॉयल भूटान वन सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। अधिकारी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत@2047 की दिशा में आगे बढ़ते हुए आने वाले महत्वपूर्ण दशकों में वे भारत के वनों, वन्यजीवों, जैव विविधता और बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि देश की पारिस्थितिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने…
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। #PushkarSinghDhami #CPRadhakrishnan #Uttarakhand #Dehradun #VicePresident #JollyGrantAirport #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का किया भव्य अभिनंदन देहरादून- 19 अगस्त 2026: उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला महानगर देहरादून की कार्यकारिणी द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद श्री तीरथ सिंह रावत जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आज उनका शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 14 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के…
निरीक्षण अभियान में 7 मीट की दुकानों को नोटिस, ₹16,500 का चालान एवं जब्ती की कार्यवाही देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम के द्वारा ने पूर्व की भांति इस बार भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मीट की दुकानों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने पर 7 दुकानों को लगभग ₹80,000 के नोटिस जारी किए गए। संबंधित दुकानदारों को आवश्यक एनओसी एवं दस्तावेज पूरे करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अभियान के दौरान एक दुकान पर ₹16,500 का नगद चालान…
आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के चलते दोषियों को नहीं मिली राहत, न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी मजबूती से खड़ी 24 घंटे के भीतर आरोपी भेजे गए जेल, अंतिम फैसले तक नहीं मिल सकी जमानत, SIT जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट और करीब 100 गवाहों के आधार पर हुई मजबूत पैरवी, परिजनों की मांग पर तीन बार बदले गए सरकारी वकील, माता-पिता की मांग पर CBI जांच के भी दिए गए आदेश, पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को…
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर मामले में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना को चार साल बीतने के बावजूद परिवार आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय का इंतजार कर रहा है। राहुल गांधी ने अंकिता की हत्या और कथित ‘VIP’ कनेक्शन को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं और एक कथित VIP मेहमान की मांग का विरोध करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने रिजॉर्ट में अंकिता…
देहरादून: डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक देहरादून से हरिद्वार जा रही इको कार मणिमाई मंदिर के पास एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकलने के बाद वह अनियंत्रित हो गया, जिसकी चपेट में इको भी आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको में आगे बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके…
