बोले- आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष, त्याग और बलिदान दिया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
सीएम ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandAndolan #Dehradun #StateMovement




