
देहरादून, 02 अक्टूबर 2026। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे एवं नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #AnandBardhan #Uttarakhand #Dehradun




