ऋषिकेश, 8 जुलाई 2026: आज स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे के चौड़ीकरण के नाम पर काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और पेड़ों की अंधाधुंध कटान को लेकर जनता में भारी रोष देखने को मिला। इस आंदोलन में विशेष रूप से ‘जेन-जी’ (Gen-Z) और युवा पीढ़ी के बच्चों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। युवाओं के भीतर इस पेड़ कटान को लेकर कड़ी नाराजगी थी, जिसे उन्होंने बेहद मुखर होकर अपने शब्दों…
Author: Pahad ki Khabar
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सामूहिक एवं…
भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में देरी पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, लंबित मध्यस्थता वाद और स्वामित्व विवादों की प्रगति पर चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर एक सप्ताह के भीतर भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था NHIDCL को सौंपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने…
देहरादून में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में शहरी विकास और नियोजित विकास की दिशा में चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को प्राधिकरण ने देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया, जबकि तीन अवैध निर्माणों को सील कर दिया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं और भूमाफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। *सेक्टरवार टीमें चला रही हैं लगातार अभियान* एमडीडीए की ओर से गठित सेक्टरवार प्रवर्तन टीमें प्राधिकरण क्षेत्र…
समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खजान दास करेंगे। इस ग्रांड इवेंट में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक…
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचकर शक्तिफार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल का स्वास्थ्य हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने ईश्वर से रविन्द्र अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। Tags: #SaurabhBahuguna #Rudrapur #MedicityHospital #RavindraAgrawal #Shaktifarm #Uttarakhand #HealthUpdate #GetWellSoon
भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना: आधुनिक राजमार्ग के साथ वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता, लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह परियोजना ₹743 करोड़ की अनुमानित लागत से हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत बनाई जा रही है, इस परियोजना के लिए निर्धारित 60 मीटर राइट ऑफ वे (ROW) को घटाकर केवल 23 मीटर रखा गया है, वैज्ञानिक आकलन के आधार पर 754 पेड़ों को प्रतिरोपण (ट्रांसप्लांटेशन) के लिए उपयुक्त चिन्हित किया गया, परियोजना के अंतर्गत 1 प्रमुख ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास, 4 समर्पित एलीफेंट अंडरपास, ग्रीन गाइड हेज, साउंड बैरियर,एंटी-ग्लेयर स्क्रीन जैसे कई प्रावधान किये गए हैं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश…
उत्तराखण्ड में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं बायो मैन्युफैक्चरिंग की राष्ट्रीय वार्ता देहरादून, 07 जुलाई। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा आज परिषद मुख्यालय में ष्उत्तराखण्ड में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3क् प्रिंटिंग) एवं बायो मैन्युफैक्चरिंग के परिनियोजन की संभावनाओंष् विषय पर एक उच्च स्तरीय विचार-विमर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिसमे इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय , भारत सरकार, बायोटेक्नोलॉजी (जैव प्रौद्योगिकी) भारत सरकार और नास्कॉम हैदराबाद के प्रतिश्ठित वैज्ञानिक,सलाहकार , राज्य के विभिन्न उद्यमियों ने सहभागिता करते हुए राज्य में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के व्यापक उपयोग एवं संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पिछले पांच वर्षों की विकास यात्रा, सुशासन, निवेश, रोजगार और विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में रहकर भी प्रवासी उत्तराखंडवासी अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने उन्हें उत्तराखंड का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां देश-दुनिया में राज्य की पहचान…
देहरादून। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून ने डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशों के क्रम में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 डेयरियों पर कुल 97,500 का चालान कर अर्थदंड वसूला गया, जबकि 6 अन्य डेयरियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर निगम के पशुचिकित्सा अनुभाग द्वारा 4, 6 एवं 7 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डेयरियों में स्वच्छता,…
