वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3202.53 मिलियन यूनिट उत्पादन निर्धारित लक्ष्य से 36.03 मिलियन यूनिट अधिक प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और उपलब्ध जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3202.53 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत का उत्पादन किया है। यह वर्तमान अवधि के निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से 36.03 मिलियन यूनिट अधिक है। विशेष रूप से अगस्त एवं सितंबर माह में निगम के विद्युतगृहों द्वारा उल्लेखनीय उत्पादन दर्ज किया गया है। प्रमुख सचिव ऊर्जा, उत्तराखण्ड शासन, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा प्रदेश की विद्युत व्यवस्था की गहन समीक्षा…
Author: Pahad ki Khabar
। उत्तराखंड भाजपा में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बीच भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने नई दिल्ली में पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। पैन्यूली ने तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड संगठन से जुड़े विषयों पर संवाद किया। मुलाकात के दौरान राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का ढोल-दमाऊ की गूंज और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सेम मुखेम मंदिर का चित्र और पुष्पगुच्छ भी भेंट किया गया। पैन्यूली ने कहा…
पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए सरकार समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके विचार लोक कल्याण और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
बिहार के सुपौल में पुलिस और कॉपीराइट विभाग की संयुक्त टीम ने जहलीपट्टी के वार्ड-8 में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुलाब जल और पैकिंग से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। मामले में ब्रह्मदेव साह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। #Supaul #BiharNews #FakeProducts #CrimeNews #PoliceRaid
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अड्डा इनसाइडर समाचार पत्र द्वारा ‘उत्तराखण्ड-विकास, चुनौतियां और 2027 की राह’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी पार्टी का सिद्धांत ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति तृतीय’ का रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का…
मुख्यमंत्री ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, माउंट एकांकागुआ के साथ नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को दी बधाई मुख्यमंत्री श्पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए चुनौतीपूर्ण उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता…
वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) के पांच परिसर संस्थानों में निदेशक पदों की भर्ती को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निदेशक पदों को केवल प्रतिनियुक्ति (Deputation) के माध्यम से भरे जाने के आधार और नियमों को लेकर राज्य सरकार, AICTE तथा तकनीकी विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला विश्वविद्यालय की ओर से 10 जुलाई 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 1093/VMSB-UTU/2026 से जुड़ा है। इसके तहत नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान पिथौरागढ़, गवर्नमेंट वूमेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देहरादून, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बौन…
दिल्ली के कालकाजी मंदिर घूमने गई एक नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग को अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
राजेश्वर पैन्यूली ने नई टीम को दी बधाई एवं शुभकामनाएं देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। भाजपा ने बुधवार को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नेता राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा…
09 माह के कड़े प्रशिक्षण के उपरान्त पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, प्रशिक्षण के उपरान्त उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह देकर एसएसपी दून ने की उज्जवल भविष्य की करी कामना, सभी प्रशिक्षुओं को पूरी लगन एवं सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की दिलाई शपथ, सेरेमनी के दौरान प्रशिक्षण के अन्तः कक्ष, बाहय कक्ष में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी देहरादून द्वारा ट्रॉफी देकर किया उत्साहवर्धन, थपथपाई पीठ दिनांक 17-11-25 से प्रारम्भ हुए आरक्षी जनपदीय पुलिस के 09 माह के गहन प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त आज दिनांक – 23/09/2026 को पुलिस…
