प्रवासी उत्तराखण्डवासियों ने दिए विकास से जुड़े सुझाव, मुख्यमंत्री बोले- नीतियों में शामिल किए जाएंगे उपयोगी सुझाव नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों से जुड़े प्रवासी उत्तराखण्ड के बुद्धिजीवियों से संवाद किया। इस दौरान राज्य के विकास, रोजगार, पलायन, पर्यटन, कनेक्टिविटी, शिक्षा और निवेश सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रवासी बुद्धिजीवियों ने भी उत्तराखण्ड के विकास को लेकर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखण्डवासियों और प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संवाद के…
Author: Pahad ki Khabar
रामगंगा जल विद्युत परियोजना, चीला पावर हाउस और पशुलोक बैराज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देहरादून। उत्तराखण्ड में भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) ने अपनी जल विद्युत परियोजनाओं और विद्युत गृहों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। परियोजनाओं में जलस्तर, जल प्रवाह, बांध, बैराज, विद्युत गृहों और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने रविवार को कालागढ़ स्थित रामगंगा जल विद्युत परियोजना, चीला…
विज्ञान एवं तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘Whole of State’ दृष्टिकोण पर जोर देहरादून। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत तथा हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण प्रो. अनिल प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) का भ्रमण किया। इस दौरान विज्ञान संचार, अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। अतिथियों ने यूकॉस्ट की विज्ञान संचार की अभिनव पहल ‘विज्ञान वाणी 88.8…
मिस उत्तराखण्ड के मिस ट्रेडिशनल सब कॉन्टेस्ट में दिखा संस्कृति और स्टाइल का संगम देहरादून । रविवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईलाउंज में मिस उत्तराखण्ड 2026 के तहत मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने परिधानों के माध्यम से उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल में आयोजित मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने आकर्षक मंच…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही लोगों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्रों का विशेष उल्लेख किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में जनगणना के प्रथम चरण…
डॉ. रणवीर सिंह ने अपने इस जीवन-दर्शन में कर्म, आत्मबोध, ईश्वर से जुड़ाव और प्रकृति के प्रति मनुष्य की जिम्मेदारी को केंद्र में रखा है। उनका मानना है कि जीवन का वास्तविक आनंद कर्म की साधना, आत्मज्ञान और समय-काल-परिस्थिति के अनुरूप जीवन जीने में है। प्रस्तुत है उनका चिंतन— मैं आपसे जीवन दर्शन शेयर कर रहा हूँ, कृपया पढ़ेंगे तो अच्छा होगा। 🙏🙏 तो , यह जीवन ईश्वर ने दिया और हमे जीवन में कुछ भी हासिल करने की हिम्मत भी दी, साथ ही मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी बनाया है, जिसको करके खाना चाहिए, बिना करे कुछ भी प्राप्त…
देहरादून। होटल शाहंशाही रिजॉर्ट में फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-9 का भव्य आयोजन किया गया। सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा आयोजित इस फैशन शो में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 80 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट विशाखा कंवर की विशेष मौजूदगी रही, जबकि जूरी पैनल में दिव्या सोनी और कवलजीत कौर शामिल रहीं। नितिन ठाकुर ने Mr. देहरादून, संजय कुमार ने Mr. हिमाचल, सुनील ने Mr. यू.पी. और दीपली ठाकुर ने Miss देहरादून का खिताब हासिल किया। किड्स कैटेगरी में कबीर और…
देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB-UTU) के पांच परिसर संस्थानों में निदेशक पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, पांच पदों के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से छह अभ्यर्थियों ने ही साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार में अपेक्षाकृत कम संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी के बाद चयन प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि इन निदेशक पदों पर भर्ती को प्रतिनियुक्ति (Deputation) तक सीमित किए जाने की व्यवस्था पहले…
डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले माता-पिता का सम्मान करें, जिन्होंने आपको जन्म दिया और जीवन की राह दिखाई। उन्होंने युवाओं से हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, शिक्षा और खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं। नशे से पूरी तरह दूर रहें और मोबाइल का उपयोग मनोरंजन के बजाय नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने के लिए करें। डॉ. रावत ने युवाओं को फास्ट फूड से दूरी बनाकर फिटनेस पर…
हरिद्वार। कनखल स्थित कम्पनी देशरक्षक औषधालय लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालय में शुक्रवार को कंपनी के शेयरधारकों की 45वीं वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन, कंपनी की आगामी योजनाओं और कारोबार की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है। बैठक में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तोष कुमार जैन ने बताया कि कंपनी को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) से दवाइयों की आपूर्ति एवं वितरण के लिए दो वर्ष का अनुबंध प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही…
