डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले माता-पिता का सम्मान करें, जिन्होंने आपको जन्म दिया और जीवन की राह दिखाई। उन्होंने युवाओं से हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, शिक्षा और खेल को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण कर सकते हैं। नशे से पूरी तरह दूर रहें और मोबाइल का उपयोग मनोरंजन के बजाय नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने के लिए करें।
डॉ. रावत ने युवाओं को फास्ट फूड से दूरी बनाकर फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, स्मार्ट रहें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहें, क्योंकि जीवन एक बार मिलता है।




