पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मुनस्यारी निवासी विक्की सिंह टोमक्याल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी संघर्षपूर्ण कहानी के चलते चर्चा में हैं। दिन में MMA फाइटर बनने के लिए कठिन अभ्यास और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाले विक्की का जज्बा लोगों को प्रेरित कर रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद वे खुले मैदानों में ट्रेनिंग करते हैं और प्रतियोगिताओं के लिए खुद ही खर्च जुटाते हैं। उनका कहना है कि वे भारत में रहकर ही अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं और देश में हर खेल को समान सम्मान मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग उनकी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सरकारी सहायता और बेहतर मंच दिलाने की मांग कर रहे हैं।



