देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और सफलता जोड़ दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता देश के करोड़ों युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारत के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहे हैं।
#CWG2026 #NeerajChopra #YashveerSingh #JavelinThrow #IndiaAtCWG #PushkarSinghDhami #SportsNews #UttarakhandNews



