राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया तथा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के आधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण और हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली संशोधित ‘उड़ान’ (UDAN) योजना की शुरुआत पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगी।
Author: Pahad ki Khabar
पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आज सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, जिला प्रशासन, नगर पालिका मसूरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशनों और संबंधित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न…
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील, राजपुर, जाखन, पुरकुल और मालसी क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई जारी b97a96d4-1db0-4118-afa0-752d7ae06929 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण को सील किया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से UNDP प्रतिनिधिमंडल की हुयी मुलाकात: उत्तराखंड कौशल विकास एवं रोजगार पर फोकस उत्तराखंड सरकार और यूएनडीपी के बीच विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तार से हुयी चर्चा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की भारत में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव सुश्री ईजाबेल त्शान (Ms. Isabelle Tschan) ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उत्तराखंड सरकार और यूएनडीपी के बीच विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में यूएनडीपी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत…
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के डोबरा-चांठी पुल पर आयोजित कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा को भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने महज एक ढकोसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रतापनगर की जनता परिवर्तन के मूड में है और कांग्रेस को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। सी.ए. पैन्यूली ने कहा कि कांग्रेस में आपसी मतभेद और गुटबाजी चरम पर है, ऐसे में पार्टी को पहले अपने संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोबरा-चांठी पुल के निर्माण में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गंभीर अनियमितताएँ हुईं और परियोजना में…
देहरादून, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के खालागांव पहुंचकर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए गांव को जोड़ने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षति की जानकारी लेते हुए पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान को क्षतिग्रस्त सड़क एवं सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण का शीघ्र इस्टीमेट तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करना आवश्यक है, ताकि…
यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, ऊर्जा क्षेत्र में नए युग की दिशा में प्राथमिकताएँ की साझा देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया के उपरांत श्री अजय कुमार सिंह को यूजेवीएन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। शासन के आदेश के अनुपालन में आज विधिवत रूप से उन्होंने प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री अजय कुमार सिंह इससे पूर्व यूजेवीएन लिमिटेड में ही प्रभारी प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे तथा साथ ही वर्तमान में निदेशक (परिचालन)…
यूजेवीएन लिमिटेड की निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख जलविद्युत एवं पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं को मिली गति। प्रबंध निदेशक के पद पर स्थाई पदभार ग्रहण करने के बाद श्री अजय कुमार सिंह की पहली बोर्ड बैठक। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड श्री आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक के रूप में स्थायी पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री अजय कुमार सिंह ने पहली बार निदेशक मंडल की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष श्री आनंदवर्धन सहित…
बिलिंग दक्षता बढ़ाने, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा परिचालन व्यवस्था को और अधिक सक्षम बनाने के निर्देश, यूपीसीएल को उपभोक्ता-केंद्रित, आधुनिक, तकनीक-सक्षम और लाभ अर्जित करने वाली विद्युत वितरण कंपनी के रूप में स्थापित करना हो देहरादून: उत्तराखंड शासन द्वारा चयनित होने के बाद पी.सी. ध्यानी ने गुरुवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता यूपीसीएल को उपभोक्ता-केंद्रित, आधुनिक, तकनीक-सक्षम और लाभ अर्जित करने वाली विद्युत वितरण कंपनी के रूप में स्थापित करना होगा। इससे पहले तमाम कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनका फूलमाला…
जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को नगर निगम, नगर पालिकाओं, जिला पंचायत, छावनी परिषद तथा सभी उप जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त देहरादून के लक्ष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिये एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, छावनी…
