ब्रेकिंग: तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?25 सितंबर को प्रस्तावित है साक्षात्कार, 2024 की भर्ती व्यवस्था से 2026 के विज्ञापन में बड़ा बदलाव, तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या? 25 सितंबर को इंटरव्यू प्रस्तावित। देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थानों में निदेशक पदों की भर्ती को लेकर जारी वर्ष 2026 के विज्ञापन ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों और पात्रता के स्वरूप पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जारी विज्ञापन में निदेशक पदों को ‘On Deputation Basis’ पर…
Author: Pahad ki Khabar
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस देहरादून के मियांवाला में कभी जिस जगह पर गंदगी, कूड़े के ढेर और जंगली झाड़ियों का कब्जा था, आज वही जगह लोगों के लिए सुकून, सेहत और मनोरंजन का नया ठिकाना बन गई है। जिस पुराने जौहड़ की भूमि लंबे समय से उपेक्षित पड़ी थी, वहां अब करीब 8 करोड़…
अंडर-19, अंडर-17 एवं अंडर-14 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग, देहरादून के तत्वावधान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने किया। कार्यक्रम में विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, प्रतियोगिता संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून तथा स्थल संयोजक एवं प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। उत्तराखंड वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) श्री…
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ऑनलाइन-ऑफलाइन GPS नेविगेशन ऐप की तैयारी देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को तकनीक से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए रवाना होने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से गठित टीमें चयनित ट्रेकिंग मार्गों का स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी। इस दौरान प्रत्येक रूट की भौगोलिक स्थिति, मार्ग, प्रमुख पड़ाव और…
हरिघाट का लोकार्पण और माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास, हनोल मास्टर प्लान के लिए ₹150 करोड़ की स्वीकृति देहरादून। हरिपुर कालसी में माँ यमुना के पावन तट पर बुधवार को आस्था और आध्यात्मिकता का भव्य दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर कालसी पहुंचकर माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरिघाट का लोकार्पण और माँ यमुना कृष्ण मंदिर का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुना तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा यमुना तट दीपों…
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय समेत प्रदेशभर की निर्माणाधीन परियोजनाओं, विद्युत गृहों और कार्यालयों में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न मशीनों, यंत्रों और औजारों का पूजन किया गया। निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पी माना जाता है और अभियंताओं, शिल्पियों व कारीगरों के लिए उनका विशेष महत्व है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नवाचार एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने…
नई टिहरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतापनगर विधानसभा की ओण पट्टी स्थित थाला गांव के घांटिया में मान देवता मंदिर में 108 घी के दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और राष्ट्र की प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। CA राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि 108…
देहरादून, 17 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का अंतिम चरण 18 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके ‘सपनों के उत्तराखण्ड’ के विजन और सुझाव सुनेंगे। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेशभर से 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार ऑनलाइन साझा किए। इनमें से विशेषज्ञ टीम द्वारा 140 श्रेष्ठ एवं सार्थक विचारों वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्यावरण, रोजगार,…
देहरादून, 17 सितंबर 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक के पूर्णतः स्वचालित और केंद्रीकृत बैंकिंग इंटेलिजेंस हब ‘यूनियन सुदर्शन’ का उद्घाटन किया। इसे बैंक की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के सचिव संजय लोहिया (IAS) और बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ आशीष पाण्डेय समेत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ‘यूनियन सुदर्शन’ को उन्नत एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग तकनीक से विकसित किया गया है। प्लेटफॉर्म के जरिए बैंकिंग चैनलों में विसंगतियों की पहचान, शुरुआती जोखिम का पता लगाने, निगरानी मजबूत करने…
औली | 17 सितंबर 2026: औली में चल रहे ‘युद्ध अभ्यास-2026’ के दौरान भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों ने काउंटर टेररिज्म ऑपरेशंस का संयुक्त प्रशिक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग क्लियरेंस और रूम इंटरवेंशन ड्रिल के जरिए क्लोज-क्वार्टर ऑपरेशनल परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। अभ्यास में ड्रोन, रोबोटिक डॉग, कैनाइन और स्नाइपर्स की सहायता से विशेष टीमों ने समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। अमेरिकी सेना के जवानों ने सैनिकों और इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों का भी अवलोकन किया। इस संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, सामरिक समझ और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
