दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान, दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक अपने तेज फैसलों और सख्त प्रशासनिक शैली के कारण “धाकड़” और “धुरंधर” जैसे विशेषणों से पहचाने जाते रहे हैं। लेकिन कर्णप्रयाग विवाद के दौरान जिस संयम, धैर्य और संवाद आधारित रणनीति के साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम को संभाला, उससे उनकी एक नई पहचान “धैर्यवान धामी” के रूप में भी उभरकर सामने आई। दो दिनों तक प्रदेश हाई अलर्ट पर रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने पूरी स्थिति की…
Author: Pahad ki Khabar
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा के लिए अंगदान का संकल्प लिया ।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है, जिसके माध्यम से गंभीर रूप से जरूरतमंद लोगों को नया…
नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति, एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, अभियुक्तों के कब्जे से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा लगभग 35 हजार रू0 नगद बरामद, 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को किया सीज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों…
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशन है। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में गिरने वाले सभी…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल द्वारा किए जा रहे…
अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर मसूरी टाउन हॉल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग, राजकीय नशा मुक्ति केंद्र (रायवाला) और एसपीवाईएम (SPYM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन एवं आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) क्षेत्र को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मसूरी के नगर पार्षदों, स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल सहित रैडिसन और एलबी होटल जैसे अनेक प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स व गेस्ट हाउस के संचालकों,…
यूकाॅस्ट में मां धरा नमन कार्यक्रम के अन्तर्गत “जल गुणवत्ता विश्लेषण प्रशिक्षण एवं कौशल विकास में इसके उपयोग” विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), डीएनए-कृष लैब देहरादून एवं रासबिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 25 जून 2026 को यूकॉस्ट सभागार में “जल गुणवत्ता विश्लेषण प्रशिक्षण एवं कौशल विकास में इसके उपयोग” विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए यूकोस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में जल संरक्षण विषय को वर्तमान एवं भविष्य के…
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग…
मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश देहरादून। प्रदेश में सभी मुख्य नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है जनपद मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोग मार्ग खुलने की घंटों प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में हमें सजग रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
नई दिल्ली स्थित गुलमोहर पार्क में उत्तराखण्ड के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री प्रीतम सिंह पंवार से शिष्टाचार एवं सद्भावना भेंट की गई। इस अवसर पर उनका स्वागत शॉल एवं पंचम धाम श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर किया गया। साथ ही श्री पृथ्वीराज चौहान, श्री पंकज मैसोन एवं श्री पंकज दीदान का भी भगवान श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) भाजपा उत्तराखण्ड, सीए राजेश्वर पैन्यूली भी उपस्थित रहे।
