मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश देहरादून। प्रदेश में सभी मुख्य नदियों के जलस्तर की सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है जनपद मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए हैं। मानसून के दौरान सड़कों के अवरुद्ध होने से बड़ी संख्या में लोग मार्ग खुलने की घंटों प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में हमें सजग रहना चाहिए और सड़कों को खोलने में तत्परता दिखाने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Author: Pahad ki Khabar
नई दिल्ली स्थित गुलमोहर पार्क में उत्तराखण्ड के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री प्रीतम सिंह पंवार से शिष्टाचार एवं सद्भावना भेंट की गई। इस अवसर पर उनका स्वागत शॉल एवं पंचम धाम श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर किया गया। साथ ही श्री पृथ्वीराज चौहान, श्री पंकज मैसोन एवं श्री पंकज दीदान का भी भगवान श्री सेम नागराज मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) भाजपा उत्तराखण्ड, सीए राजेश्वर पैन्यूली भी उपस्थित रहे।
17 जून से 26 जून 2026 तक देश भर में आयोजित ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन आज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम के साथ हुआ। “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” के राष्ट्रीय विषय (थीम) के तहत आयोजित इस अभियान में देश भर के 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों ने जन-भागीदारी की और जागरूकता गतिविधियों की एक विशाल श्रृंखला के माध्यम से बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। इस समापन राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति (प्रॉ-वाइस चांसलर) डॉ. चिन्मय पंड्या, उत्तराखण्ड सरकार…
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें, चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक, हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सहअस्तित्व में बसती है। चारधाम और हेमकुंट साहिब की यात्राएं इस विरासत का सबसे जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण हैं। सदियों से ये यात्राएं न केवल समानांतर रूप से संचालित…
देहरादून। उत्तराखण्ड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार राज्य में उत्पादित 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान सचिव मत्स्य डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम तथा निदेशक मत्स्य चन्द्र सिंह धर्मशक्तू भी उपस्थित रहे। मंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित ट्राउट मछली को कोल्ड-चेन व्यवस्था के साथ गुजरात के वेरावल भेजा गया। वहां प्रसंस्करण के बाद 23…
उत्तराखंड में इस पहल में प्रथम स्थान पर रहा एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, 45 छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण देहरादून। महिला डॉक्टरों को आत्मविश्वासी, सुरक्षित और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के तहत KAR (Kickstart Self-Defense, Active Lifestyle and Resilient Mindset) मॉड्यूल पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यशाला का आयोजन एसजीआरआरआईएम एंड एचएस के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के नेतृत्व में आईएपी देहरादून शाखा के…
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षकों को किया सम्मानित, सम्मान निधि बढ़ाने और विशेष पहचान-पत्र की योजना का किया उल्लेख देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने सत्ता बचाने के लिए नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया, प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया और संविधान की मूल भावना को आघात पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक…
47636637-2fd0-4056-9ff8-032e009bdd8e देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर बनाए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए की जांच में सामने आया कि भरत विहार के निकट मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश स्थित निर्माणाधीन भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, भवन निर्माण के लिए निर्धारित सेटबैक क्षेत्र का भी अतिक्रमण किया गया था, जो भवन…
छह लाख के आधुनिक फ्लैट मात्र तीन लाख में मिलेंगे, सरकार देगी तीन लाख रुपये की सब्सिडी देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास एवं आवास…
जयपुर। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। PM-JANMAN का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्य सचिव ने कहा कि जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।…
