जयपुर। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। PM-JANMAN का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्य सचिव ने कहा कि जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।…
Author: Pahad ki Khabar
Dehradun । फैशन, टैलेंट और उपलब्धियों का शानदार उत्सव “Forever Universe 2026 & Forever Luxury Fashion Week Season 6” का भव्य आयोजन शाहंशाही रिसोर्ट में शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। इस मेगा इवेंट का आयोजन सोनम शाह और शेखर चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों, डिजाइनर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कार्यक्रम में फैशन शो, सम्मान समारोह और अवॉर्ड सेरेमनी का आकर्षक आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 से 60 प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। MRS कैटेगरी में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड विजेताओं के रूप में निधि कोटिया…
हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला प्रशासन ने सखी वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। समाधान दिवस के दौरान महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सखी वन स्टॉप सेंटर को एक्टिव मोड में संचालित करने तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि देहरादून में सर्वे…
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *सुनियोजित विकास के लिए सख्त अभियान* भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण के अनुरूप एमडीडीए लगातार कार्रवाई कर रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर…
दर्द के पैमाने सूखी दरिया मे छलकने चाहिए। हर घर मे खुशियो के दीप चमकने चाहिए। महंगे न हो ख्वाब आंखो मे सजाने चाहिए। हुनर के नजारे सबको दिखाने चाहिए। नदी के किनारे की गहराई नाप लेनी चाहिए। हर सफल इंसान से भी सीख लेनी चाहिए। अब धर्म के पाखंड को नकार देना चाहिए। जो भक्त सच्चा हो उसे प्यार देना चाहिए। जल्दी ही किसी अंजाम पर न जाना चाहिए। राह कोई भटक जाये तो मार्ग दिखाना चाहिए। फल लदे पेड़ो पर न पत्थर मारना चाहिए। कमजोर कोई हो अगर तो हार जाना चाहिए। अपने घर के चौके को…
सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की अलग-अलग घटनााओं के सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर वादिगणोद्वारा दी गई तहरीरों के आधार पर थाना सेलाकुई पर *क्रमश: 01: मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 02: मु0अ0सं0-69/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 03: मु0अ0सं0-75/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 04: मु0अ0सं0-81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस तथा 05: मु0अ0सं0-82/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस* के अभियोग पंजीकृत किये गये है । लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों…
जनपद में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की सुविधाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के भूमिगत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान, विद्युत, गेल, वोडाफोन, टाटा कम्युनिकेशन, केएफडब्ल्यू, पीएसयू समेत 14 विभागों के प्रस्तावों पर विचार करते हुए उच्च प्राथमिकता वाले कुछ कार्यों को रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक सशर्त अनुमति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में आम जनता…
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, नागरिकों, भू-स्वामियों और संस्थाओं को सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण हेतु सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सुनवाई 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित सेक्टर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं एवं हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। एमडीडीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण एमडीडीए योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प 332cca34-210d-47db-a5dd-b0269b2df93e 8a5c5bc0-824e-415e-84d6-35899074da79 63a12234-fa80-4dd7-87e8-385363450cab देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने व जन-जन तक पहुंचाने के अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राजधानी बनाने के प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना।…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश का जबलपुर योग की ऊर्जा से सराबोर नजर आया। गैरीसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास कर निरोग, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और पूरी मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की हजारों वर्षों की साधना से प्राप्त योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की…
