गायन, गिटार, मिमिकरी और मनोरंजक प्रस्तुतियों से छात्रों ने बिखेरा हुनर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को 93.5 रेड एफएम के सहयोग से ‘कॉलेज के टशनबाज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फन, मस्ती और प्रतिभाओं से भरपूर इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लिया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गायन, गिटार प्ले, मिमिकरी सहित विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं। युवाओं की जोशीली प्रस्तुतियों पर ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला…
Author: Pahad ki Khabar
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित यह सम्मेलन पंजाबी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और योगदान को सम्मान देने का अवसर है।
हरिद्वार, 10 सितंबर 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ रोड़ी-बेलवाला, रोशनाबाद, कनखल, दक्षद्वीप, बैरागी कैंप और सीसीआर टावर क्षेत्र में पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर बाधाओं का तत्काल समाधान करने और कार्यदायी संस्थाओं…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना देहरादून, 10 सितंबर 2026। जरूरतमंद और वंचित बच्चों को सुरक्षित आवास, शिक्षा और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार की पहल अब धरातल पर आकार ले रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर तैयार किए जा रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में बच्चों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इसमें मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छात्रावास में करीब 100 बच्चों के रहने की…
देहरादून। उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के मुख्य अभियंता को मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। परियोजना में अब तक केवल 40.5 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण कार्य में तेजी न आने पर डीएम ने दोषी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की प्रक्रिया शुरू…
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुग्राम स्थित शिव मंदिर शिवतला में अघोर चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति संगीत का आनंद लिया। सौरभ बहुगुणा ने मंदिर में उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को अघोर चतुर्दशी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। सौरभ बहुगुणा ने मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ…
महान जनकवि, रचनाकार, गीतकार एवं उत्तराखंड गौरव सम्मान से अलंकृत श्री गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। गिर्दा जी ने अपनी रचनाओं और गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों को आवाज दी। उनका साहित्य और लोकचेतना के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🌺 #Girdha #GirishChandraTiwari #Uttarakhand #UttarakhandGaurav #JanKavi #DevbhoomiUttarakhand #UttarakhandCulture
पंतनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत करते हुए उनके सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले छात्र गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच भूगोल विभाग के पास चुनाव प्रचार के दौरान योगेश ब्रिजवासी और गदरपुर निवासी लवप्रीत सिंह ने उन्हें घेर लिया। वशिष्ठ कुमार के मुताबिक, दोनों ने कथित तौर पर उन्हें अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्हें चुनाव में खड़े होने और रात के समय दिखाई देने पर उन्हें तथा उनके समर्थकों को जान से मारने…
40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के बीच डावर ने किया भारत का प्रतिनिधित्व देहरादून, 9 सितंबर। उत्तराखंड बुनियादी ढांचा निगरानी परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डावर ने रूस के मॉस्को क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित पैट्रियट एक्सपो में आयोजित तीसरी अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कांग्रेस (ITC-2026) को संबोधित किया। 8 से 10 सितंबर तक आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में दुनिया के विभिन्न देशों से प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, नवोन्मेषकों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया। कांग्रेस में 40 से अधिक देशों के 800 से ज्यादा वक्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान डीपटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त प्रणालियों, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स, कंप्यूटिंग और भविष्य की…
