उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रेखा आर्या ने अपने संदेश में कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन उत्तराखंड के विकास, सामाजिक चेतना के उत्थान और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा देने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।
Author: Pahad ki Khabar
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहर में चल रहे सफाई कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।311f52c8-ddf5-4051-9bec-9a28bc4ed8f1
किशाऊ बांध परियोजना पर वर्षों बाद बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में छह राज्यों ने दिखाई एकजुटता उत्तराखंड समेत छह राज्यों के बीच MoU पर बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन और जल सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम नई दिल्ली/देहरादून। वर्षों से लंबित किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना को आखिरकार नई गति मिल गई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बन गई। बैठक में सभी छह राज्यों ने परियोजना के…
वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हार्वर्ड शिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से छात्रों कोव्यावहारिक व्यावसायिक समझ, नेतृत्व क्षमता और अनुभवात्मक शिक्षण से सशक्त बनाने कीपहल 16 जून 2026: भविष्य-केंद्रित शिक्षा के लिए भारत के अग्रणी बहुविषयक विश्वविद्यालयों में सेएक यूपीईएस ने हार्वर्ड बिज़नेस इम्पैक्ट (एचबीआई) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) प्रबंधन कार्यक्रमों में अनुभवात्मक एवंकेस-आधारित शिक्षण को सशक्त बनाना है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ बनने के अपने दृष्टिकोणऔर ‘एआई-फर्स्ट यूनिवर्सिटी’ की दिशा में आगे बढ़ते हुए, यूपीईएस वैश्विक शैक्षणिक संसाधनों, प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण, एआई-संचालित क्षमताओं और उद्योग-संबद्ध अनुभवों को छात्र शिक्षायात्रा का अभिन्न…
देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजनी विशाल फायलोड्स ट्यूमर (Phyllodes Tumour) निकालकर उसकी जान बचाई। चार घंटे तक चली इस कठिन सर्जरी का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने किया। खास बात यह रही कि ट्यूमर निकालने के साथ-साथ स्तन की प्राकृतिक बनावट भी सुरक्षित रखी गई। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ. नीलकमल कुमार ने बताया कि फायलोड्स ट्यूमर एक दुर्लभ लेकिन…
खामोशियाँ भी बोलती है समझ आना चाहिए। दर्द कितने हो जिगर मे मुस्काना चाहिए। कंकड भरी राहों में न बिन चप्पल के जाना चाहिए। पीछे से धोखा अपने ही करते पीठ उनसे न थपथपवाना चाहिए। रंगीन ख्वाबों का दौर है न धोखा खाना चाहिए। झोपडी जैसी भी हो अपनी न छोडकर जाना चाहिए। बुझती नही प्यास सागर से बादलों को रिझाना चाहिए। इल्जाम दूजे पर लगाने से पहले खुद मे भी झांक लेना चाहिए। सोच समझकर लोगो से पहचान बढानी चाहिए। दोस्ती गर सच्ची हो तो दिल से निभानी चाहिए। अनीता चमोली “अनू” देहरादून (उत्तराखंड)
चारधाम यात्रा की 24 घंटे निगरानी कर रहा कमांड कंट्रोल रूम, 45 हज़ार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान, यात्रा में पंजीकृत श्रद्धालुओं को मौसम पूर्वानुमान व्हाट्सएप के माध्यम से किया जा रहा सूचित *कमांड एंड कंट्रोल सेंटर यात्रियों के समाधान में निभा रहा अहम भूमिका* b2ee24a1-be0b-4123-bfc5-1bfc26d10bf6 2c1a383b-7074-4ddc-bb2c-24ab92c33c3f bca993dd-22b2-421c-ba45-83cde53d7347 21b43b8b-0c93-43a1-ac9c-0a46407f479d मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के गढ़ीकैंट स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह कंट्रोल रूम 24 घंटे पांचो धामों में कैमरे से यात्रियों…
रक्तदान शिविर में किया गया 40 यूनिट रक्त संग्रहित, एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं 3 जिंदगियां देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में आज कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती…
देहरादून में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले भी गिरे। करीब 10 मिनट से अधिक समय तक हुई ओलावृष्टि ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम बेहद सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ की खबर के कैमरे में कैद इस खूबसूरत मौसम का नजारा सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बारिश और ओलों ने देहरादून की फिजाओं में अलग ही ताजगी घोल दी। #Dehradun #DehradunRain #OlaVrishti #WeatherUpdate #UttarakhandWeather #PahadKiKhabar #DehradunNews #Rainfall #Uttarakhand #MonsoonVibes
मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, आइटीबीपी तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास तथा युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज पेज 2 कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया है। दिव्तीय चरण में 115 युवा प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जो विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं एवं जीवनशैली की झलक सीमांत क्षेत्रों में प्रस्तुत करेंगे। द्वितीय चरण में गोवा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ,उड़ीसा,मणिपुर,तेलंगाना, जम्मू कश्मीर से आए युवा प्रतिभागी कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। इन युवाओं को सीमांत क्षेत्रों…
