12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश का जबलपुर योग की ऊर्जा से सराबोर नजर आया। गैरीसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास कर निरोग, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर और पूरी मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की हजारों वर्षों की साधना से प्राप्त योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने की…
Author: Pahad ki Khabar
नई टिहरी : प्रतापनगर के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का विधिवत संचालन शुरू हो गया है. सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह ने विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया।और साथ में जाखनीधार प्रमुख राजेश नौटियाल के ज़िले के अधिकारियो के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संघटन के साथ समन्वय करने में अहम् भूमिका कि तारीफ की. उसके साथ प्रेम दत्त जुयाल की भूमिका को भी सराहा. कहा, केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में…
अपनी सुरीली गायकी से बचा रही विलुप्त होती जागर और मांगल की परंपरा 51d1adbf-e252-4140-9d74-5b1cfb86eb23 नंदानगर। देवभूमि (उत्तराखंड)। उत्तराखंड की धरती सिर्फ पहाड़ों और नदियों की भूमि नहीं है, यह साक्षात देवताओं का वास है। लेकिन जरा सोचिए, अगर इस देवभूमि से देवी-देवताओं का आह्वान करने वाली सदियों पुरानी आवाजें ही खामोश हो जाएं, तो क्या होगा? समय के क्रूर थपेड़ों के बीच जब उत्तराखंड की लोक संस्कृति, मांगल गीत और जागर जैसी अमूल्य विधाएं विलुप्त होने की कगार पर खड़ी थीं, तब चमोली जिले के नंदानगर की एक बेटी ने इस विलुप्त होती संस्कृति को बचाने का बीड़ा उठाया। इस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखण्ड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और उनका उत्तर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उत्तराखण्ड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं। उनके सामर्थ्य के बल पर…
चंपावत | उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नई खरीदी गई कार में सवार पांच लोग घर लौट रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही कार में भीषण आग लग गई, जिससे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं…
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक…
भारत की अग्रणी एआई यूनिवर्सिटी ने शिक्षा में इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य की दिखाई नई दिशा भारत की अग्रणी एआई यूनिवर्सिटी डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने AIPA एवं NFIS के सहयोग से अपने सेलाकुई परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 एवं प्रिंसिपल कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर देशभर से 500 से अधिक विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षाविद् एवं शैक्षिक प्रशासक एक मंच पर एकत्र हुए और शिक्षा के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर मंथन किया। इस वर्ष कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता विशेष एआई कार्यशाला रही, जिसमें प्रतिभागियों को शिक्षा के क्षेत्र में एआई के…
9b5ceb61-12da-454d-bc3c-1be89599baab 7574b193-21cd-441f-b4e3-921905081d80 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित…
ऽ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई ऽ पी.जी. पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत फीस छूट से छात्रों में उत्साह देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण…
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में 16 और 17 जून, 2026 को “सेहत और सुरक्षा” थीम पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। फिक्की फ्लो, उत्तराखंड और विशेष स्वास्थ्य सहयोगियों—’नाइस’और ‘एएसजी’ अस्पताल के साथ मिलकर की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बीमारी से बचाव की आदतों को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन माननीय कुलपति डॉ. अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष तृप्ति बहल, कार्यक्रम की डे-चेयर डॉ. गिगल रस्तोगी, विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर, निदेशक और डीन भी मौजूद थे।…
