देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और आपदा प्रभावित लोगों के लिए करीब ₹6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है।
अल्मोड़ा के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के ऊपर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹2.90 करोड़, रुद्रप्रयाग में ईष्ट देवी राजराजेश्वरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹20 लाख, चम्पावत में कालीगूंठ-पूर्णागिरी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹66.74 लाख और बागेश्वर में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए ₹2.40 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा चमोली में आपदा में मृत 16 लोगों के आश्रितों के लिए ₹16 लाख और उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में 38 प्रभावित परिवारों के किराये के लिए ₹4.56 लाख की स्वीकृति दी गई है।
पंचायत भवन के लिए अब मिलेंगे ₹20 लाख
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए पंचायत भवन निर्माण की अनुमन्य राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने का भी अनुमोदन दिया है।




