
पंतनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी उत्साह नजर आया।
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत करते हुए उनके सफल प्रवास की शुभकामनाएं दीं। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में भी खासा उत्साह देखने को मिला।




