उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। Indo-Tibetan Border Police में कार्यरत जवान कृष्ण चंद्र अटवाल, निवासी गंगापुर गोठ, ऐचता, का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। घटना से उनके परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। बताया गया है कि कृष्ण चंद्र अटवाल देश सेवा के लिए जम्मू और कश्मीर में तैनात थे। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनका समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। परिजनों के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा।…
Author: Pahad ki Khabar
जनपद अल्मोड़ा के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत की दुखद सूचना है, जबकि घायलों को रेस्क्यू कर एयरलिफ्ट के माध्यम से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। #Almora #Uttarakhand #RoadAccident #BreakingNews #Airlift #RescueOperation
पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 47cc0729-e567-431d-9ebc-0684bec9d696 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की…
20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी कार्यालय, विकास भवन, देहरादून में पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी शशि कांत गिरी ने पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके उपरांत कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी शशि कांत गिरी ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम “Unlocking the Potential of Administrative Data” (प्रशासनिक आंकड़ों…
सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज स्थित एस.एच. मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री बहुगुणा ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को सभी मरीजों का समुचित एवं उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सितारगंज का हर नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में उनके साथ…
कोतवाली मसूरी: वाहन को किया किया सीज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.06.2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा माल रोड क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पाया कि वाहन संख्या HR 51 AZ 0050 (TOYOTA), में बिना किसी…
उत्तराखंड के राज्यपाल की प्रेरणा से लिखी गई पुस्तक ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद देहरादून। युवाओं को नशे की बढ़ती चुनौती से बचाने और समाज में जागरूकता का व्यापक अभियान चलाने के उद्देश्य से शिक्षाविद्, लेखक एवं युवा सशक्तिकरण के समर्थक डॉ. रोहित रस्तोगी द्वारा लिखित पुस्तक ‘नशा मुक्त नव निर्माण’ को विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। यह आशीर्वाद पुस्तक को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में प्राप्त हुआ, जहां गुरुदेव ने पुस्तक के सामाजिक उद्देश्य…
देहरादून अकादमी ऑफ डांस, जो देहरादून का एक प्रमुख डांस स्टूडियो है, द्वारा ‘कैम्प 26’ का आयोजन टाउन हॉल ऑडिटोरियम में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के निदेशक और डांस गुरु क्षितिज ने बताया कि यह कार्यक्रम अकादमी के 35 दिवसीय डांस कैंप के समापन के रूप में आयोजित किया गया जिसमें 36 जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों ने 200 से अधिक दर्शकों के सामने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। डांस गुरु क्षितिज ने बताया कि कार्यक्रम में जूनियर टीम द्वारा रेट्रो थीम के अंतर्गत रेट्रो गीतों पर नृत्य के साथ ही उन्नत योग आसनों का प्रदर्शन तथा भगवदगीता…
15a05987-deba-4ef6-b050-e42d5398f6b5 5a76e996-b9ea-419d-bd8e-1ffb8ad18018 देहरादून, 28 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रोटी न्यायपंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 06 शक्ति केंद्रों एवं 22 बूथों के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित किया। बैठक मेंविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों…
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही…
