Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • 68 मेधावी विद्यार्थी 16 सितंबर को जाएंगे भारत दर्शन पर
  • राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
  • 1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले CA राजेश्वर पैन्यूली, उत्तराखंड के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
  • आजाद हिंद फौज के शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष देशभक्ति और संवैधानिक कर्तव्यों की शपथ
  • यूआईडीबी को 7 हजार बीघा जमीन मिलने का दावा काल्पनिक: आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 11,565 मामलों का निस्तारण
  • अलंकार ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ, पहाड़ी थीम पर खास फोकस
  • नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर CM धामी ने जताया शोक
Sunday, September 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 13, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा—सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत से अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता एवं प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है और इसके साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

श्री धामी ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने अनुभव एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक, उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक श्री जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    68 मेधावी विद्यार्थी 16 सितंबर को जाएंगे भारत दर्शन पर

    September 13, 2026
    Read More

    आजाद हिंद फौज के शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष देशभक्ति और संवैधानिक कर्तव्यों की शपथ

    September 13, 2026
    Read More

    यूआईडीबी को 7 हजार बीघा जमीन मिलने का दावा काल्पनिक: आर. मीनाक्षी सुंदरम

    September 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

    January 21, 2025
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 13, 2026 उत्तराखण्ड

    जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार…

    Read More

    68 मेधावी विद्यार्थी 16 सितंबर को जाएंगे भारत दर्शन पर

    September 13, 2026

    राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

    September 13, 2026

    1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 13, 2026

    68 मेधावी विद्यार्थी 16 सितंबर को जाएंगे भारत दर्शन पर

    September 13, 2026

    राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

    September 13, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.