Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
उत्तराखण्ड

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 21, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

समाधान दिवस में भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामले, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश, विद्यालय के खेल मैदान एवं छात्र सुरक्षा के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का मामला भी पहुंचा

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जन समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान 137 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद, भूमि पर कब्जे एवं अतिक्रमण से संबंधित रहे। इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता, भरण-पोषण अधिनियम, आपसी विवाद, वित्तीय धोखाधड़ी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अपर जिलाधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का परीक्षण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकासनगर निवासी सुनील पठानिया ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जानकारी के बिना यूपीआई के माध्यम से रू0 99,000 की धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित ग्राम लूहन, लखस्यार, डांडा एवं खेड़ा के ग्रामीणों ने पुनर्स्थापना अनुदान (कृषि मजदूरी) से वंचित रह गए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम लूहन, तहसील कालसी निवासी पंकज तोमर ने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि लखवाड़ बांध परियोजना के लिए ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहित की गई है तथा परियोजना के अंतर्गत पुनर्स्थापना अनुदान के लिए परिवार रजिस्टर की कट-ऑफ तिथि वर्ष 2023 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध न करा पाने के कारण अनुदान से वंचित रह गए हैं। ग्रामीणों ने प्रकरण की जांच कर पात्र परिवारों को पुनर्स्थापना अनुदान (कृषि मजदूरी) में शामिल करने तथा नियमानुसार धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्थलीय परीक्षण एवं अभिलेखीय जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जॉलीग्रांट, डोईवाला निवासियों ने ग्राम सभा जॉलीग्रांट में सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे तथा प्लॉटिंग की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में भूमिहीन, गरीब तथा एससी/एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लोगों को आवास एवं कृषि कार्य के लिए आवंटित पट्टों की भूमि पर कुछ पट्टाधारकों की मृत्यु के बाद कथित रूप से अवैध कब्जे किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम समाज, नदी-जोहड़, तालाब एवं जंगलात की भूमि तथा कृषि भूमि पर भी कथित अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने वर्ष 1965 में ट्यूबवेल एवं सिंचाई नहर के लिए छोड़ी गई भूमि पर भी कथित अतिक्रमण का उल्लेख करते हुए मामले की जांच कर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में तहसील डोईवाला एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की जा चुकी है। जिस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को प्रकरण की अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजीव बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, चकमनसा, ग्राम पंचायत भुड्डी की प्रबंधक आनन्दी देवी ने विद्यालय के सामने स्थित सरकारी भूमि को खेल मैदान एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चे अध्ययनरत हैं। पर्याप्त खेल मैदान के अभाव के साथ विद्यालय के दोनों ओर मुख्य सड़क होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर समस्या बनी रहती है। विद्यालय द्वारा खसरा संख्या 24, रकबा 0.102 हेक्टेयर सरकारी भूमि को नियमानुसार आवंटित अथवा दीर्घकालिक लीज पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी विकासनगर को राजस्व अभिलेखों एवं भूमि की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नई बस्ती, बलबीर रोड, डालनवाला निवासी 78 वर्षीय माया देवी ने अपनी बहू द्वारा घर से बाहर किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मकान उनके पति के नाम है तथा उनके पुत्र की दिसंबर 2024 में मृत्यु के बाद उन्हें मकान में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वर्तमान में उनकी बेटियां उनकी देखभाल कर रही हैं। वृद्धा ने मकान में पुनः प्रवेश दिलाने तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का अनुरोध किया। अपर जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
लेन नम्बर सी-15, टर्नर रोड, एकता विहार निवासियों ने अपनी शिकायत में हरिद्वार बाईपास के समीप सड़क के दाहिनी ओर स्थित लगभग 450 फीट लंबी भूमि पट्टी से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग की। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त भूमि पूर्व में ग्राम समाज की थी तथा नगर निगम गठन के बाद नगर निगम के अधीन है। एकता विहार निवासियों ने बताया कि वर्ष 2017 में उक्त भूमि पर कथित अवैध निर्माण की शिकायत के बाद नगर निगम एवं एमडीडीए द्वारा निर्माण ध्वस्त किया गया था। वर्तमान में भूमि पर कूड़ा डाले जाने से स्वच्छता संबंधी समस्या उत्पन्न हो रही है तथा मार्ग पर यातायात दबाव अधिक होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है। निवासियों ने भूमि को अधिकृत कब्जे में लेकर सी-15 मार्ग के चौड़ीकरण तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का अनुरोध किया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Read More

    दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज

    September 21, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। मोहब्बेवाला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से…

    Read More

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026

    सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.